हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Fighter ने 10 दिन में ही तोड़ दिया Animal का रिकॉर्ड, Netflix पर बनी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म

Fighter-Animal: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज होते ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी और दर्शकों को खूब पसंद भी आई थी। फिल्म ने टिकट खिड़की पर कुल 212.73 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

विज्ञापन
Fighter

Fighter-Animal: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज होते ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी और दर्शकों को खूब पसंद भी आई थी। फिल्म ने टिकट खिड़की पर कुल 212.73 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

‘फाइटर’ ने ओटीटी पर किया कमाल

वहीं, अब इस फिल्म को ओटीटी पर भी रिलीज कर दिया गया है। अब खास बात ये है कि फिल्म ने ओटीटी पर भी ‘एनिमल’ जैसी फिल्म को पटखनी दे दी है। जी हां, अगर भरोसा नहीं हो रहा तो ये रिपोर्ट आपके लिए ही है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर कैसे ‘एनिमल’, ‘फाइटर’ के सामने घुटने टेक चुका है?

10 दिन में हासिल किए 12.4 मिलियन व्यूज

फिल्म ‘फाइटर’ को 21 मार्च को ओटीटी प्लेफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया। ओटीटी पर भी फिल्म का वैसा ही हाल रहा, जैसा बॉक्स ऑफिस पर था। जी हां, ओटीटी पर फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है और फिल्म ने महज 10 दिन में ही 12.4 मिलियन व्यूज पा लिए हैं। जी हां, bollywoodnow ने अपने हालिया पोस्ट में इसकी जानकारी शेयर की है।

fighter

सबसे तेज बॉलीवुड फिल्म बनी फाइटर

bollywoodnow ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा गया कि #Fighter ने केवल 10 दिन में ही नेटफ्लिक्स पर 12.4 मिलियन व्यूज पा लिए हैं, जो ऐसा करने वाली सबसे तेज बॉलीवुड फिल्म है। इतना ही नहीं बल्कि पोस्ट में शेयर किए गए फोटो पर भी लिखा गया है कि फाइटर ने एनिमल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब भई जब कोई फिल्म ओटीटी पर भी अपना जलवा दिखाने में कामयाब रही हो, तो फैंस कैसे पीछे रह सकते हैं। यूजर्स ने भी जमकर फाइटर की तारीफों के पुल बांधे।

यूजर्स ने की तारीफ

एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया कि फाइटर इज द बेस्ट। दूसरे ने लिखा कि बहुत प्यारी फिल्म है। तीसरे ने लिखा कि येस फाइटर बहुत शानदार है। एक और ने लिखा कि क्या फिल्म है। इस तरह के कमेंट्स करके अब यूजर इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Rasha Thadani को ट्रोल होने पर आती है ऐसी फीलिंग? Raveena की लाडली बोलीं- ये मजेदार हो सकता है, लेकिन…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें