Ritu Shaw
Read More
---विज्ञापन---
मुंबई: एक तरफ जहां फैंस को जनवरी 2023 का इंतजार शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की पठान के लिए है, तो दूसरी ओर ऋतिक और दीपिका को भी पर्दे पर पहली बार एक साथ देखने के लिए लोग उत्साहित हैं। मगर अब दोनों ने फाइटर की नई रिलीज डेट अनाउंस की है।
अब ऋतिक और दीपिका की ‘फाइटर’ (Fighter New Release Date) साल 2024 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में हैं और दीपिका फीमेल लीड एकट्रेस के रूप में। बता दें, ‘फाइटर’ को पहले 28 सितंबर, 2023 को रिलीज करने के लिए कहा गया था। लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को आगे शिफ्ट कर दिया है।
अभी पढ़ें – Bhediya First Song Thumkeshwari Out: कृति सेनन और वरुण धवन संग श्रद्धा कूपर भी ठुमका लगाती आईं नजर
View this post on Instagram---विज्ञापन---
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘फाइटर’ फाइटर, अब 25 जनवरी, 2024 को रिलीज़ होगी। वैसे फाइटर की रिलीज डेट को लेकर ये पहली बार फेर बदल नहीं हुआ है। इससे पहले, फिल्म को 26 जनवरी, 2023 और 28 सितंबर, 2023 को भी रिलीज़ करने के लिए भी कहा गया था। जिसके बाद अब ये फाइटर की तारीख में तीसरा बदलाव है। फिल्म में ऋतिक और दीपिका भारतीय वायु सेना के पायलट के रूप में हैं। वहीं अनिल कपूर भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
‘फाइटर’ भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म होगी। यह पहली बार है जब ऋतिक ने दीपिका के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया है। इसे साझा करते हुए, ऋतिक ने लिखा, “25 जनवरी 2024- सिनेमाघरों में मिलते हैं! # फाइटर (sic)।” वहीं दीपिका पादुकोण ने भी अपने इंस्टाग्राम के जरिए इसकी जानकारी दी।
अभी पढ़ें – Thank God Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन हुई और भारी गिरावट, जानें कितनी हुई कमाई
‘फाइटर’ के बारे में
फाइटर भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी होगी। फिल्म वॉर फेम सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और वायकॉम 18 स्टूडियोज, ममता आनंद, रेमन चिब्ब और अंकू पांडे द्वारा निर्मित होगी। दिलचस्प बात यह है कि ऋतिक की आखिरी रिलीज़ वॉर थी, और इसने बॉक्स-ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।