Fighter Motion Poster: आज पूरा देश आजादी के रंग में डूबा है। आजादी के पावन पर्व (स्वतंत्रता दिवस) के खास मौके पर अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ (Fighter Film) का मोशन पोस्टर रिवील कर दिया गया है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
इस फिल्म का लोगों को बेहद बेसब्री से इंतजार है और फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।
यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता, एक्टर ने कहा- ‘दिल और नागरिकता दोनों हिंदुस्तानी’
Fighter का मोशन पोस्टर रिलीज
बता दें कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म फाइटर का मोशन पोस्टर शेयर किया है। साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है कि हमारे गौरवशाली राष्ट्र को सलाम, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। इसके साथ ही बता दें कि फिल्म फाइटर को भारत के 75वें गणतंत्र दिवस की पहली शाम 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
यूजर्स ‘मिशन इम्पॉसिबल’ से कर रहे कम्पेरिजन
वहीं, अगर फिल्म के मोशन पोस्टर की बात करें तो इसमें ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर का लुक रिवील किया गया है, जो बेहद शानदार है। तीनों ही सितारों का लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और हर कोई उनके लुक की तारीफ कर रहा है। वहीं, अब फैंस इस पर कमेंट करके अपना-अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। साथ ही यूजर्स तीनों सितारों के लुक को देखकर इसका कम्पेरिजन फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल’ से भी कर रहे हैं।
दीपिका पादुकोण वर्क फ्रंट
बता दें कि बीते दिन दीपिका पादुकोण ने फिल्म फाइटर को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था। साथ ही जानकारी दी थी कि कल बड़ा अपडेट मिलेगा, जिसके बाद से फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था। इसके साथ ही अगर दीपिका के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म जवान में नजर आने वाली है। इसके पहले दीपिका फिल्म पठान में शाहरुख खान के साथ नजर आ चुकी है। वहीं, अब फैंस को फिल्म फाइटर का बेसब्री से इंतजार है।
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
3 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
3 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
4 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
5 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
6 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
6 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
7 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines