हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Fighter Movie First Review: एक्शन से भरपूर है ऋतिक-दीपिका की फिल्म, देखने से पहले पढ़ें रिव्यू

Fighter Movie First Review Out: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ गया है। आइए जानते हैं कैसी है फिल्म…

विज्ञापन
दूसरे दिन की कमाई। फोटो आभार- सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘फाइटर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। अब तक सोशल मीडिया पर जो रिएक्शंस आए हैं, उन्हें देखकर लग रहा है कि एक बार फिर लोगों की उम्मीदों पर मेकर्स खरे उतरे हैं। आपको बता दें कि ‘फाइटर’ का पहला रिव्यू आ गया है। यह इस साल की पहली बड़े बजट की थिएट्रिकल रिलीज है। आइए जानते हैं कि फिल्म को अपोनिंग डे पर कैसा रिव्यू मिला है।

तरण आदर्श ने शेयर किया रिव्यू

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर फिल्म ‘फाइटर’ का पहला रिव्यू शेयर किया है। उन्होंने फिल्म को 5 में से साढ़े चार स्टार्स दिए हैं। तरण आदर्श ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘वॉर, पठान अब फाइटर’ निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने हैट-ट्रिक बनाई… एरियल एक्शन, ड्रामा, इमोशन और देशभक्ति, फाइटर एक किंग-साइज एनटरटेनर है, जिसमें ऋतिक रोशन का जबरदस्त रोल…बस इसे मिस न करें। फाइटर रिव्यू।’

फिल्म को लेकर कही ये बात

इसके अलावा तरण आदर्श ने एक लंबा पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘फाइटर एक बेहद शानदार और स्मार्टली तैयार किया गया प्रोडक्ट है, जिसे अंधराष्ट्रवाद से दूर रखा गया है। फिल्म शुरुआत के बाद जैसे-जैसे सामने आती है, एक बड़ा संदेश देती है। मेकर्स ने फिल्म को काफी अच्छी तरह से तैयार किया है, जिसमें कुछ हैरान करने वाले विजुअल्स, एरियल कॉम्बैक पोर्शन और शानदार सेकेंड हॉफ दिया है। फाइटर जो वादा करता है उसे पूरा करता है, ए लार्जर देन लाइफ स्क्रीन एक्सपीरियंस… सबसे जरूरी बात, फाइटर उन लोगों के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है, जो निस्वार्थ अपने देश की रक्षा करते हैं।’

https://twitter.com/SADDAMH45/status/1750363497706164237

एडवांस बुकिंग में की शानदार कमाई

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में जबरदस्त कलेक्शन किया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फाइटर के फर्स्ट डे शो के लिए 27.9 लाख टिकट बिके हैं, जिससे मेकर्स ने 8.4 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। उम्मीद की जा रही है कि भारत में फाइटर ओपनिंग डे पर 25 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है। इसके अलावा 26 जनवरी को वीकेंड के चलते फिल्म के शोज हाउसफुल जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Fighter Advance Booking Collection किस फिल्म से रहा आगे किस फिल्म से रहा पीछे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें