Fighter Advance Booking Collection किस फिल्म से रहा आगे किस फिल्म से रहा पीछे

Fighter Advance Booking Collection: सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘फाइटर’ ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में धांसू कलेक्शन किया है। आइए जानते हैं कि ‘फाइटर’ से पहले रिलीज हुई फिल्मों का एडवांस बुकिंग कलेक्शन कितना रहा था।

Fighter

दूसरे दिन की कमाई। फोटो आभार- सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में ताबड़तोड़ कमाई कर ली है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ के 15306 शो के लिए 7.63 करोड़ रुपये की 25,0438 की टिकट बेच डाली हैं। इसमें हिंदी 2D के लिए 109598 टिकट और हिंदी 3D के लिए 126640 टिकट शामिल हैं। माना जा रहा है कि ‘फाइटर’ ओपनिंग डे पर तूफान ला सकती है और 30 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है। इससे पहले आइए जानते हैं कि किन फिल्मों ने एडवांस बुकिंग में धमाल मचाया था।

रिलीज से एक दिन पहले 24 जनवरी को दिल्ली में ‘फाइटर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई जिसमें ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर समेत फिल्म की अन्य स्टारकास्ट शामिल रही। बता दें कि फाइटर में पहली बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर ‘फाइटर’ ने एडवांस बुकिंग में छप्परफाड़ कमाई कर डाली है।

पठान

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ साल 2023 की सबसे बड़ी ओपनर रही। यह पहली बॉलीवुड फिल्म रही जिसने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की जबकि इसका एडवांस बुकिंग डे कलेक्शन पहले ही दिन 32.1 करोड़ रुपए से ज्यादा रहा था।

जवान

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने एडवांस बुकिंग में नेशनल चेन्स पर करीब 4 लाख रुपए के टिकट बेच दिए थे। वहीं वर्ल्डवाइड आंकड़ा 51.17 रहा था। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक दिए गए इस आंकड़े में पहले दो नंबर पर शाहरुख खान की फिल्मों ने कब्जा कर रखा है।

केजीएफ 2

साउथ स्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने ओपनिंग डे पर 53 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था। इस फिल्म की रीलीज को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखा गया था।

वॉर

सिद्धार्थ आनंद की डायरेक्टेड ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘वॉर’ ने एडवांस बुकिंग में 32.50 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया था। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी।

गदर 2

सनी देओल और अमीषा पटेल की मच अवेटेड फिल्म ‘गदर 2’ ने एडवांस बुकिंग में करीब 2 लाख 74 हजार से ज्यादा टिकट बेचे थे। रिलीज के बाद यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ