Fighter Advance Booking Collection: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ ओपनिंग डे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। फिल्म एडवांस बुकिंग में जिस तरह से नोट छाप रही है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर सैलाब आने वाला है। आपको बता दें कि फाइटर की एडवांस बुकिंग 20 जनवरी से शुरू हो चुकी है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 21 जनवरी की रात तक 2.86 करोड़ रुपए के टिकट सोल्ड आउट कर दिए हैं। बता दें कि पूरे देश में 7595 शोज के लिए एडवांस टिकट की बुकिंग शुरू हुई है।
एडवांस बुकिंग में तीन दिन बाकी
ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर फिल्म ‘फाइटर’ 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी। देशभक्ति के रंग में रंगी इस फिल्म के टिकट एडवांस बुकिंग में 87 हजार 163 तक बेचे जा चुके हैं। इनमें हिंदी 2D, 3D, IMAX 3D और 4DX 3D के शोज भी शामिल किए गए हैं। हालांकि फिल्म की एडवांस बुकिंग के लिए अभी तीन दिन और बाकी हैं।
पठान का रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल
गौरतलब है कि ‘फाइटर’ यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है जिसका डायरेशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपए का है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म 10-12 करोड़ रुपए तक की एडवांस बुकिंग कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो फिल्म रिलीज से पहले ही 25-30 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लेगी। हालांकि ‘फाइटर’ शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएगी। ‘पठान’ पिछले साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई थी और ओपनिंग डे पर उसने 57 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
यह भी पढ़ें : एडवांस बुकिंग में फाइटर ने मचाया धमाल, बंपर ओपनिंग के लिए तैयार ऋतिक-दीपिका की फिल्म!
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
14 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
16 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
17 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
22 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
22 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
23 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
23 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
1 day ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines