Fighter Advance Booking : बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ 25 जनवरी को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है जिसका चौंकाने वाला रिकॉर्ड सामने आया है। यशराज फिल्म के स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ताबड़तोड़ टिकट बेचने शुरू कर दिए हैं। आलम ये है कि फिल्म ने महज 12 घंटे में एक करोड़ से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज है और वह इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले आए फिल्म के ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।
एडवांस बुकिंग में छाई फाइटर
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा फिल्म में अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय भी शामिल हैं। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। ‘फाइटर’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और धमाल मचा रही है। कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘फाइटर’ ने पहले ही दिन में 70.85 लाख रुपए से ज्यादा की शानदार कमाई कर ली है। हालांकि रिलीज का काफी समय है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि एडवांस बुकिंग में फिल्म अभी और नोट छापेगी।
बैंग-बैंग का तोड़ेगी रिकॉर्ड
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘फाइटर’ ने एडवांस बुकिंग में 37,452 टिकटों को सोल्ड कर दिया है। फिल्म ने पहले दिन में 1.35 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। इसके अलावा फिल्म ने हिंदी 2D में 13,576 टिकट, 3D में 2585 टिकट और 4D में 624 टिकट बेच दिए हैं। यह फिल्म रिलीज के पहले दिन ही बंपर ओपनिंग कर सकती है। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि ऋतिक रोशन पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्म बैंग-बैंग का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
सिद्धार्थ आनंद द्वारा डायरेक्ट फिल्म ‘फाइटर’ इसी महीने 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। पिछले दिनों ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे काफी पसंद किया गया है। ट्रेलर में दीपिका और ऋतिक की शानदार कैमिस्ट्री दिखाई दी है। इसके अलावा ‘शेर खुल गए’ और ‘इश्क जैसा कुछ’ सॉन्ग को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है।
यह भी पढ़ें : साल 2024 में बॉक्स ऑफिस पर होगा ‘एक्शन’ का धमाका, जबरदस्त ‘फाइटिंग’ करेंगे ये सितारे
संबंधित खबरें
एसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 mins agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
55 mins agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 hr agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
2 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
3 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
4 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
20 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines