OTT Release This Festive Season: फेस्टिव सीजन का हर कोई बेसब्री से इंतजार करता है और करना भी चाहिए। आखिर किसे त्योहार पसंद नहीं हैं। इस दौरान स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स भी अपने दर्शकों को खुश करने के लिए तैयार रहते हैं। नेटफ्लिक्स से लेकर जियोसिनेमा तक, हर प्लेटफॉर्म इस वक्त का इंतजार करता है अपनी एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज को रिलीज करने के लिए। अगर आप फेस्टिव सीजन में बिंज-वॉचिंग का मजा लेना चाहते हैं, तो ये नई रिलीज आपको जरूर पसंद आने वाली हैं। हमनें आपके लिए इस फेस्टिव सीजन की कुछ बड़ी रिलीज की एक लिस्ट तैयार की है। चलिए आपको बताते हैं उन 5 फिल्मों और सीरीज के बारे में जो जल्द ही इन प्लेटफॉर्म्स पर दस्तक देने वाली हैं।
1. सीटीआरएल (CTRL) – नेटफ्लिक्स
विक्रमादित्य मोटवानी की साइबर थ्रिलर फिल्म ‘सीटीआरएल’ में अनन्या पांडे और विहान सामत मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। इस फिल्म में ये दोनों एक ऐसे कपल का किरदार निभाएंगे जो इंटरनेट पर कंटेंट बनाते हैं। लेकिन जब वो ब्रेकअप का फैसला लेते हैं तो उनकी जिंदगी में काफी उलटफेर हो जाता है। ये फिल्म 4 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होनी है।
2. अमर प्रेम की प्रेम कहानी (Amar Prem Ki Prem Kahani) – जियोसिनेमा
इस फिल्म में आदित्य सील और सनी सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये कहानी एक समलैंगिक रिश्ते पर बेस्ड है और हार्दिक गज्जर द्वारा निर्देशित की गई है। इस फिल्म का उद्देश्य दर्शकों को समलैंगिक रिश्तों की मुश्किलों और भावनाओं को समझाने का है। ये फिल्म 4 अक्टूबर को जियो सिनेमा पर रिलीज होने वाली है।
3. इट्स व्हाट्स इनसाइड (It’s What’s Inside) – नेटफ्लिक्स
ग्रेग जार्डिन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘इट्स व्हाट्स इनसाइड’ कॉलेज के दोस्तों के एक ग्रुप की कहानी है जो एक दोस्त की शादी के लिए फिर से मिलते हैं। लेकिन उनकी खुशी जल्दी ही एक साइकोलॉजी थ्रिलर में बदल जाती है जब एक रहस्यमय सूटकेस के साथ एक हैरान कर देने वाला मेहमान पहुंचता है। ये फिल्म 4 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
4. द प्लेटफॉर्म 2 (The Platform 2) – नेटफ्लिक्स
साल 2019 की हिट फिल्म ‘द प्लेटफॉर्म’ का सीक्वल ‘द प्लेटफॉर्म 2’ का डायरेक्शन अयटोर एट्सेकबेरिया ने किया है। ये फिल्म सामाजिक असमानता और सर्वाइवल के मुद्दों पर बेस्ड है और पहले सीजन की घटनाओं के आगे की कहानी को दिखाएगी।
5. स्क्विड गेम सीजन 2 (Squid Game: Season 2) – नेटफ्लिक्स
ह्वांग डोंग-ह्युक द्वारा निर्देशित ‘स्क्विड गेम’ का दूसरा सीजन पहले सीजन के आखिर से शुरू होगा। ली जंग-जे, ली बियोंग-हुन, वाई हा-जुन, और गोंग यू अपनी पुरानी भूमिकाओं में लौटेंगे। इसके अलावा नए प्लेयर्स के तौर पर यिम सी-वान, कांग हा-नेल, पार्क ग्यु-योंग, ली जिन-उक और पार्क सुंग-हून को सीजन 2 में शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्टर को मिलीं अंडरवर्ल्ड से धमकियां, कई फिल्मों से निकाले गए बाहर, हुआ बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
4 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
8 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
8 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
9 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
10 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
11 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
11 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
12 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines