हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जिसने सबको हंसाया उसे अपनों ने नौकरानी बनाया, बेहद दर्दभरी है सिंगर से एक्ट्रेस बनीं इस दिग्गज की कहानी

Female Comedian TunTun: हम आपको एक ऐसे चेहरे की कहानी बता रहे हैं, जिन्होंने लोगों को खूब हंसाया, लेकिन खुद कभी रियल हंसी नहीं हंस पाई।

विज्ञापन
Female Comedian TunTun

Female Comedian TunTun: हर किसी इंसान की अपनी एक अलग कहानी होती है। हर कोई अपने जीवन में संघर्ष करता है फिर चाहे वो आम इंसान हो या फिर कोई नामचीन चेहरा।

आज हम आपको एक ऐसे ही चेहरे की दर्दभरी कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने लोगों को तो खूब हंसाया, लेकिन खुद की जिंदगी में कभी रियल हंसी नहीं हंस पाई। आइए जान लेते हैं…

यह भी पढ़ें- इस पॉपस्टार की एक रात की कमाई 100 करोड़, जानें कौन हैं ये अमीर लेडी सिंगर?

विज्ञापन

किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं टुनटुन की लाइफ की कहानी

दरअसल, हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस टुनटुन की वो जब भी पर्दे पर एंट्री करती तो अपने हाव भाव और अपने कॉमिक अंदाज से लोगों को हंसाने में पीछे नहीं हटती थी। हिंदी सिनेमा की इस एक्ट्रेस ने भले ही लोगों को खूब हंसाया, लेकिन अपनी असल जिंदगी में उन्होंने बेहद दर्द का सामना किया। अपने फिल्मी करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाली टुनटुन की असल जिंदगी की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

बेहद दर्दभरा रहा जीवन

दरअसल, बचपन में ही टुनटुन को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस जब तीन साल की थी तो उनके माता-पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इतना ही नहीं बल्कि महज आठ साल की उम्र में उनके भाई ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस के लिए ये समय बेहद दर्दभरा रहा। इतना ही नहीं बल्कि कहा तो ये भी जाता है कि अपने परिवार के जाने के बाद वो रिश्तेदारों के यहां नौकरानी बनकर रही, लेकिन कहते है ना कि जब किस्मत पलटती है तो सब कुछ बदल जाता है और ऐसा ही कुछ टुनटुन के साथ भी हुआ।

विज्ञापन

ऐसे बदली जिंदगी

इन सबके बीच एक्ट्रेस की मुलाकात एक्साइज ड्यूटी इंस्पेक्टर अख्तर अब्बास काजी से हुई और उन्होंने टुनटुन की मदद की। हालांकि भारत-पाक विभाजन के दौरान काजी लाहौर, पाकिस्तान चले गए और टुनटुन घर से भागकर मुंबई आ गई। इसके बाद दोनों ने साल 1947 में शादी कर ली। इसके बाद तो मानों सब कुछ ही बदल गया और एक्ट्रेस ने फिल्मों में एंट्री की। फिल्म इंडस्ट्री में टुनटुन ने कई बड़े दिग्गजों के साथ काम किया। आज भले ही टुनटुन हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन हर किसी के दिल में उनका हर किरदार जिंदा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola