हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

फरवरी में बॉक्स ऑफिस पर मचेगी तबाही,1-2 नहीं बल्कि 8 बड़ी फिल्में होने जा रही हैं रिलीज, कैलेंडर में अभी मार्क कर लें तारीख

फरवरी के महीने में हिंदी सिनेमा की कई जबरदस्त फिल्में रिलीज होने वाली है, जिसमें आपको कॉमेडी, एक्शन, थ्रिलर और ड्रामा देखने को मिलेगा. चलिए जानते हैं अगले महीने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली उन फिल्मों के बारे में.

विज्ञापन
फरवरी में रिलीज होने वाली फिल्म (File Photo)

साल 2026 की शुरुआत में ही कई बड़ी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया है. लेकिन आज हम आपको इस स्टोरी में फरवरी के महीने में रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में बताएंगे.

1. वध 2

लिस्ट में पहला नाम ‘वध 2’ का आता है, यह फिल्मे 6 फरवरी को सिनेमाघर में दस्तक देने वाली है. इस फिल्म में संजय मिश्रा और निना गुप्ता लीड रोल में नजर आने वाले हैं. साल 2022 में आई ‘वध’ का यह एक सीक्वल है.

2. भाभी जी घर पर है फन ऑन द रन

दूसरे नंबर पर ‘भाभी जी घर पर है फन ऑन द रन’ है. दरअसल टीवी पर बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद ‘भाभी जी घर पर हैं’ की फिल्म रिलीज होने जा रही है. यह फिल्म 6 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिलेगी. इस फिल्में आसिफ शेख, शुभांगी अत्रे रोहिताश्व गौड़ और  विदिशा श्रीवास्तव सहित जैसे ओरिजिनल एक्टर नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

3. पारो पिनाकी की कहानी

तीसरे नंबर पर ‘पारो पिनाकी की कहानी’ मौजूद है. यह फिल्म भी 6 फरवरी को सिनेमाघर में दस्तक देने वाली है. इस फिल्म में इशिता सिंह और संजय बिश्नोई लीड रोल में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म की कहानी एक मैनहोल क्लीनर और सब्जी बेचने वाली मरियम के इर्द-गिर घूमती है. दोनों रोजाना ट्रेन के टॉयलेट में चोरी छुपे मुलाकात करते हैं और रोमांस परवान चढ़ता लगता है.

4. तू या मैं

चौथे नंबर पर ‘तू या मैं’ फिल्म आती है. यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है जो सोशल मीडिया के दो युवकों के इर्द-गिर घूमती है. इस फिल्म में खतरनाक मगरमच्छ देखने को मिलते हैं. यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघर में दस्तक देने वाली है. इस फिल्म में सनाया कपूर और आदर्श गौरव मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

5. ओ रोमियो

पांचवें नंबर पर शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ फिल्म शाहिद एक बार फिर बिंदास आशिक के किरदार में बॉक्स ऑफिस पर नजर आने वाले हैं, शाहिद के साथ इस फिल्म तृप्ति डिमरी, विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल और दिशा पटानी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है.

6. वीर मुरारबाजी थे बैटल ऑफ पुरंदर

छठे नंबर पर आती है ‘वीर मुरारबाजी थे बैटल ऑफ पुरंदर’ यह फिल्म 19 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. इस फिल्म में सौरभ राज जैन, संतोष जुवेकर, तनीषा और अंकित मोहन अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे.

विज्ञापन

7. दो दीवाने शहर में

सातवें नंबर पर ‘दो दीवाने शहर में’ फिल्म है जो बाय 20 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म के अंदर दो दीवाने की कहानी दिखाई गई है. इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, सिद्धार्थ चतुर्वेदी, जॉय सेनगुप्ता और इला अरुण अहम किरदार में नजर आने वाले हैं.

8. बियोंड थे केरला स्टोरी

 लिस्ट में आखिरी नाम ‘बियोंड थे केरला स्टोरी’ का आता है यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है. इस मूवी का पोस्टर रिलीज करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है. “उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक कहानी थी. उन्होंने इसे दबाने की कोशिश की. उन्होंने इसे बदनाम करने की कोशिश की. लेकिन सच्चाई रुकी नहीं. क्योंकि कुछ कहानियां खत्म नहीं होतीं. इस बार, यह और भी गहरी है. इस बार, यह और भी दर्दनाक है.”

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola