WAVES 2025: भारत अगले साल फरवरी माह में ग्लोबल ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) का आयोजन करेगा। दिल्ली में 5 से 9 फरवरी तक दुनियाभर के कलाकार जुटेंगे। मोदी ने कहा कि वेव्स देश और दुनिया के रचनाकारों को वैश्विक मंच उपलब्ध करवाएगा। जिसका मुख्य उद्देश्य विश्व स्तरीय सामग्री के निर्माण में देश की क्षमता का प्रदर्शन करना और सहयोग को बढ़ावा देना होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को यह ऐलान अपने मासिक ‘मन की बात’ रेडियो संबोधन में किया। इस दौरान उन्होंने WAVES समिट को लेकर विस्तार से बात की।
यह भी पढ़ें: 2024 में किन सेलेब्स को मिली जानलेवा धमकियां? कुछ पर तो हुआ हमला
मोदी ने WAVES की तुलना दावोस के वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम से की। मोदी ने कहा कि दुनियाभर के रचनाकार दिल्ली में एकजुट होकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। यह शिखर सम्मेलन भारत को ग्लोबल कंटेंट क्रिएटर का केंद्र बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगा। उन्होंने WAVES की तैयारियों के लिए युवा रचनाकारों से जुटने की अपील की। मोदी ने तेजी से बढ़ रही क्रिएटर अर्थव्यवस्था में रचनाकारों के योगदान का जिक्र किया। मोदी ने कहा कि उनका योगदान भारत की 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अहम साबित होगा।
यह भी पढ़ें:Rajat Dalal 5 कारणों से हो सकते हैं ट्रॉफी से दूर, अपने ही पांव पर मार रहे ‘कुल्हाड़ी’
PM मोदी ने कहा कि आप चाहे स्थापित कलाकार हों या युवा क्रिएटर, चाहे क्षेत्रीय सिनेमा से जुड़े हों या बॉलीवुड से। एनिमेशन, गेमिंग के विशेषज्ञ हों या टीवी उद्योग के पेशेवर हों। वे सभी को इस समिट में आने का न्योता देते हैं। उन्होंने मनोरंजन और क्रिएटिविटी जगत के लोगों से इस समिट में आने का आह्वान किया। मोदी ने कहा कि यह समिट भारत की गेमिंग, एनिमेशन, मनोरंजन तकनीक, क्षेत्रीय और मुख्यधारा के सिनेमा में तरक्की को उजागर करेगा। इस दौरान पीएम मोदी ने मशहूर निर्देशक राज कपूर और गायक मोहम्मद रफी को उनकी 100वीं जयंती पर याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी।
राज कपूर और मोहम्मद रफी को याद किया
उन्होंने कहा कि राज कपूर ने अपनी फिल्मों के माध्यम से भारत की सॉफ्ट पावर को निखारने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, मोहम्मद रफी की मंत्रमुग्ध करने वाली आवाज आने वाली पीढ़ियों तक गूंजती रहेगी। इस दौरान मोदी ने तेलुगु सिनेमा को आगे ले जाने वाले अक्किनेनी नागेश्वर राव के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपराओं को दर्शाते हुए उन्होंने काम किया था। तपन सिन्हा की जागरूक फिल्मों का जिक्र भी पीएम मोदी ने किया। मोदी ने कहा कि इन लोगों ने भारतीय सिनेमा के स्वर्ण युग को नया आकार दिया दिया था। ये लोग पीढ़ियों के लिए शानदार विरासत छोड़कर गए हैं।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
1 hr ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
3 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
4 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
4 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
4 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
7 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
14 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
16 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
16 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines