फरवरी 2025 में भारत करेगा WAVES शिखर सम्मेलन की मेजबानी, PM मोदी ने किया ये ऐलान

Global Audio Visual Entertainment Summit 2025: पीएम नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया है कि अगले साल ग्लोबल ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट का आयोजन राजधानी दिल्ली में किया जाएगा। रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने इस बारे में चर्चा की।

PM Modi
विज्ञापन

WAVES 2025: भारत अगले साल फरवरी माह में ग्लोबल ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) का आयोजन करेगा। दिल्ली में 5 से 9 फरवरी तक दुनियाभर के कलाकार जुटेंगे। मोदी ने कहा कि वेव्स देश और दुनिया के रचनाकारों को वैश्विक मंच उपलब्ध करवाएगा। जिसका मुख्य उद्देश्य विश्व स्तरीय सामग्री के निर्माण में देश की क्षमता का प्रदर्शन करना और सहयोग को बढ़ावा देना होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को यह ऐलान अपने मासिक ‘मन की बात’ रेडियो संबोधन में किया। इस दौरान उन्होंने WAVES समिट को लेकर विस्तार से बात की।

यह भी पढ़ें: 2024 में किन सेलेब्स को मिली जानलेवा धमकियां? कुछ पर तो हुआ हमला

विज्ञापन

मोदी ने WAVES की तुलना दावोस के वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम से की। मोदी ने कहा कि दुनियाभर के रचनाकार दिल्ली में एकजुट होकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। यह शिखर सम्मेलन भारत को ग्लोबल कंटेंट क्रिएटर का केंद्र बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगा। उन्होंने WAVES की तैयारियों के लिए युवा रचनाकारों से जुटने की अपील की। मोदी ने तेजी से बढ़ रही क्रिएटर अर्थव्यवस्था में रचनाकारों के योगदान का जिक्र किया। मोदी ने कहा कि उनका योगदान भारत की 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अहम साबित होगा।

PM मोदी ने कहा कि आप चाहे स्थापित कलाकार हों या युवा क्रिएटर, चाहे क्षेत्रीय सिनेमा से जुड़े हों या बॉलीवुड से। एनिमेशन, गेमिंग के विशेषज्ञ हों या टीवी उद्योग के पेशेवर हों। वे सभी को इस समिट में आने का न्योता देते हैं। उन्होंने मनोरंजन और क्रिएटिविटी जगत के लोगों से इस समिट में आने का आह्वान किया। मोदी ने कहा कि यह समिट भारत की गेमिंग, एनिमेशन, मनोरंजन तकनीक, क्षेत्रीय और मुख्यधारा के सिनेमा में तरक्की को उजागर करेगा। इस दौरान पीएम मोदी ने मशहूर निर्देशक राज कपूर और गायक मोहम्मद रफी को उनकी 100वीं जयंती पर याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी।

विज्ञापन

राज कपूर और मोहम्मद रफी को याद किया

उन्होंने कहा कि राज कपूर ने अपनी फिल्मों के माध्यम से भारत की सॉफ्ट पावर को निखारने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, मोहम्मद रफी की मंत्रमुग्ध करने वाली आवाज आने वाली पीढ़ियों तक गूंजती रहेगी। इस दौरान मोदी ने तेलुगु सिनेमा को आगे ले जाने वाले अक्किनेनी नागेश्वर राव के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपराओं को दर्शाते हुए उन्होंने काम किया था। तपन सिन्हा की जागरूक फिल्मों का जिक्र भी पीएम मोदी ने किया। मोदी ने कहा कि इन लोगों ने भारतीय सिनेमा के स्वर्ण युग को नया आकार दिया दिया था। ये लोग पीढ़ियों के लिए शानदार विरासत छोड़कर गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ