हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Abir Gulaal को एक और झटका, Pakistan ने भी बैन की Fawad Khan की फिल्म

फवाद खान और वाणी कपूर की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को पाकिस्तान ने भी बैन कर दिया है। फिल्म के गानों को भी यूट्यूब से हटाया जा चुका है और अब तो ये दोनों देशों में पूरी तरह से बैन हो गई है।

विज्ञापन
Abir Gulaal

पहलगाम हमले को लेकर पूरे देश में अभी भी उतना ही गुस्सा देखने को मिल रहा है। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया। हालांकि, पाकिस्तान भी भारत को गीदड़भभकी देने से पीछे नहीं हट रहा है। इस बीच अब फवाद खान और वाणी कपूर की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को पाकिस्तान ने भी बैन कर दिया है। जी हां, भारत पहले ही इस फिल्म पर रोक लगा चुका है और अब देखा-देखी पाकिस्तान ने भी ये फैसला ले लिया है।

पाकिस्तान में भी बैन हुई फिल्म ‘अबीर गुलाल’ 

सीनियर पाकिस्तानी डिस्ट्रीब्यूटर सतीश आनंद ने टीवी9 से बात करते हुए इस बात की पुष्टि की है। सीमा पार तनाव ने फिल्म इंडस्ट्री में बड़े वित्तीय नुकसान की चिंता बढ़ा दी है। सतीश ने फिल्म के बैन के बारे में बात करते हुए कहा कि अपकमिंग फिल्म ‘अबीर गुलाल’ अब पाकिस्तान में भी रिलीज नहीं होगी। इसके पीछे की वजह वाणी कपूर को बताया गया है।

वाणी कपूर हैं बैन की वजह

जी हां, उन्होंने कहा कि फिल्म में एक भारतीय हीरोइन (वाणी कपूर) हैं और ये फैसला कथित तौर पर भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव को देखते हुए लिया गया है। साथ ही उन्होंने फिल्म से होने वाले नुकसान पर भी बात की। उन्होंने कहा कि फिल्म की रिलीज का समय सच में बेहद खराब है और इससे बड़ा नुकसान होगा। फिल्म ‘अबीर गुलाल’ की बात करें तो इस फिल्म को 9 मई को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब ये दोनों देशों (भारत और पाकिस्तान) में बैन हो चुकी है।

विज्ञापन

इंडिया पहले ही कर चुका है फिल्म को बैन

फिल्म ‘अबीर गुलाल’ में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और इंडियन एक्ट्रेस वाणी कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म के गानों को भी यूट्यूब से हटाया जा चुका है और अब तो ये दोनों देशों में पूरी तरह से बैन हो गई है। अब देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म का भविष्य क्या होता है? क्योंकि ना तो इस हिंदुस्तान में रिलीज किया जाएगा और ना ही पाकिस्तान में।

यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack पर Nawazuddin Siddiqui का रिएक्शन, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले एक्टर?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola