Fawad Khan Trolled: पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान को लेकर हाल ही में खबर आई है कि वो फिर से बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं। इतना ही नहीं उनके प्रोजेक्ट्स की कई खास डिटेल्स भी रिवील हो चुकी हैं। फवाद की ‘जवान’ (Jawan) एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा (Ridhi Dogra) संग रोमांटिक मूवी को लेकर जहां इंडिया में जश्न का माहौल है, वहीं पाकिस्तान में तो तूफान ही आ गया है। पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान के बॉलीवुड कमबैक पर उनका मुल्क नाराज नजर आ रहा है।
फवाद खान हुए ट्रोल
बॉलीवुड प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने पर पाकिस्तान में फवाद खान को ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन अगर आपको लग रहा है कि इस ट्रोलिंग का इंडिया VS पाकिस्तान से कोई लेना-देना है तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। Uri अटैक या फिर उसके बाद पाकिस्तानी एक्टर्स को इंडिया में बैन किए जाने पर भी ये मसला खड़ा नहीं हुआ है, बल्कि ये नफरत तो सिर्फ फवाद खान के लिए ही जताई जा रही है। दरअसल, अब सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी आवाम का रिएक्शन देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वहां फवाद को खास पसंद नहीं किया जा रहा।
पाकिस्तान से फवाद को मिल रही नफरत
आपको बता दें, जैसे ही फवाद खान के बॉलीवुड प्रोजेक्ट की डिटेल्स सामने आई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया। देखते हैं लोगों का अब इस मामले पर क्या कहना है? एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, ‘हम पाकिस्तान वाले इस हीरो तो दूर की बात है एक्टर ही नहीं मानते, जो बॉलीवुड वालों का फैन है। एक फिल्म में रोल क्या दे दिया बॉलीवुड ने अपनी औकात से बाहर हो गया… खुद को शाहरुख खान, आमिर खान से कंपेयर करने लग गया है।’ एक ने लिखा, ‘ऐसा लगता है कि फवाद सिर्फ बॉलीवुड में काम करना चाहते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनके सामने कौन-सी सी क्लास या बी क्लास एक्टर हैं।’
यह भी पढ़ें: Alia Bhatt और Vedang Raina ने फैंस को किया टीज, Jigra के ट्रेलर को लेकर बढ़ सकती है बेचैनी
पाकिस्तान को नहीं है फवाद खान की जरूरत?
कोई लिखता है, ‘इस मूवी में भी LGBTQ कंटेंट होगा, आखिर उसे गे सीन बहुत पसंद है।’ एक शख्स ने गुस्सा निकालते हुए लिखा, ‘ऐसी दौलत से तो मौत अच्छी है जो तुम्हारी इज्जत और सम्मान छीन ले। वहां मत जाओ। भारत की बहुसंख्य जनता पाकिस्तानी कलाकारों से नफरत करती है।’ एक ट्रोलर बोला, ‘हम पहले से ही इस बात में इंटरेस्ट नहीं रखते कि फवाद खान क्या और किसके साथ काम करते हैं। दरअसल, हम उनसे नफरत करते हैं और उनका बहिष्कार करते हैं।’ एक ट्रोलर ने हंसते हुए कमेंट किया, ‘रिधि डोगरा, अब फवाद खान के ऐसे दिन आ गए हैं कि छोटी सी टीवी एक्ट्रेस के साथ भी आने के लिए तैयार हैं।’ कोई कहता है, ‘फवाद खुद बॉलीवुड में काम करने के लिए तड़प रहे हैं और अपना ही मजाक बनवा रहे हैं।’ कोई कहता है, ‘प्लीज बॉलीवुड उसे ले जाओ। पाकिस्तान को अब फवाद खान की जरूरत नहीं है।’
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
6 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
7 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
8 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
8 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
10 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
10 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
12 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
15 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
15 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines