पहलगाम में हुए हमले के बाद हर कोई अब बदले की मांग कर रहा है। पूरा देश इस घटना से बेहद दुखी है और पीड़ित परिवार के लिए दुआ कर रहा है। आम से लेकर खास तक सभी गुस्से से भरे हैं और हिंदी सिनेमा तक के सितारों ने घटना पर बदले की मांग उठाई है। इस हमले के बाद अब ऐसा लग रहा है कि इसका असर सिनेमा पर भी देखने को मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान, बॉलीवुड कमबैक के लिए तैयार हैं, लेकिन इस हमले के बाद अब उन्हें बैन करने की मांग की जा रही है। हालांकि, अब फवाद ने इस घटना पर रिएक्ट किया है।
फिल्म ‘अबीर गुलाल’
गौरतलब है कि फवाद खान अपनी आने वाली फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, फवाद की वापसी पर पहले से ही रोक की मांग उठ रही है और घटना के बाद अब इस फिल्म पर बैन की मांग भी उठ रही है। हालांकि, फवाद खान ने घटना पर दुख जताते हुए रिएक्ट किया। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है।
फवाद खान ने किया रिएक्ट
इस पोस्ट में फवाद ने लिखा कि पहलगाम में हुए जघन्य हमले की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस भयावह घटना के पीड़ितों के साथ हैं और हम इस कठिन समय में उनके परिवारों के लिए शक्ति और इलाज की प्रार्थना करते हैं। फवाद खान का ये पोस्ट तब आया है, जब पहलगाम हमले की घटना पर हर कोई रिएक्ट कर रहा है।
Fawad Khan
‘अबीर गुलाल’ की रिलीज पर संकट
इसी के साथ अगर फवाद की आने वाली फिल्म ‘अबीर गुलाल’ की बात करें तो इस फिल्म को 9 मई को रिलीज किया जाना था, लेकिन इस घटना के बाद फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा सकती है। ‘अबीर गुलाल’ तय तारीख पर रिलीज नहीं होगी और अभी ये भी कहना मुश्किल है कि फिल्म रिलीज होगी भी या नहीं? समय के साथ ही पता लगेगा कि फिल्म की रिलीज पर क्या अपडेट आता है।
यह भी पढ़ें- एक तरफ Jaat, दूसरी ओर Sikandar… Kesari 2 की बॉक्स ऑफिस पर कैसी हालत? 6वें दिन कौन आगे कौन पीछे?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
3 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
5 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
7 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
8 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
9 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines