Fatima Sana Shaikh Vijay Varma Movie: विजय वर्मा (Vijay Varma) एक के बाद एक सुपरहिट मूवीज और वेब सीरीज करते जा रहे हैं। अब उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में फैंस को काफी इंटरेस्ट आता है। ऐसे में अब एक्टर के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जल्द ही आपको विजय वर्मा रोमांस करते हुए दिखाई देंगे। लेकिन इस बार बात उनके और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) के रोमांस की नहीं हो रही। अब विजय की केमिस्ट्री फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) के साथ दिखाई देने वाली है। अपनी लेडी लव को छोड़ अब विजय- फातिमा संग इश्क लड़ाएंगे।
यह भी पढ़ें: Ira Khan की शादी में होगी ‘नो गिफ्ट पॉलिसी’, मेहमानों के लिए बनाए गए ये खास नियम
विजय वर्मा की फातिमा संग बनी जोड़ी
इतना ही नहीं बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने भी अब इस खबर पर मुहर लगा दी है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर फैंस को ये जानकारी दी है। मनीष मल्होत्रा ने एक पोस्ट शेयर कर रिवील किया है कि विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की लव स्टोरी अब पर्दे पर दिखाई जाएगी। लेकिन ये सुनकर आप कंफ्यूज मत होना। यहां बात उनकी पर्सनल लाइफ की नहीं बल्कि रील लाइफ की हो रही है। दरअसल, अब इन दोनों ने मनीष मल्होत्रा के प्रोडक्शन की तीसरी फिल्म ‘ऊल जलूल इश्क’ (Ul Julool Ishq) साइन कर ली है। इससे पहले मनीष मल्होत्रा के प्रोडक्शन हाउस से ‘Bun Tikki’ और ‘Train From Chhapraula’ जैसी फिल्में बनी हैं।
मनीष मल्होत्रा ने दी जानकारी
इसके अलावा एक्टर नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) भी इस फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। शारिब हाशमी (Shaarib Hashmi) भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। इतनी शानदार स्टारकास्ट के बाद अब फैंस की एक्साइटमेंट फिल्म को लेकर काफी ज्यादा बढ़ गई है। बता दें, मनीष मल्होत्रा ने पूरी कास्ट के साथ कई सारी तस्वीरें अपने अकाउंट से शेयर की हैं। इसमें इन सभी का लुक काफी रॉयल लग रहा है। लगे भी क्यों न ये मनीष मल्होत्रा का प्रोजेक्ट जो है। अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं।
कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?
इन्हें शेयर करते हुए मनीष ने कैप्शन में लिखा है- ‘बेवकूफियां, नादान गलतियां, बड़ी भूल है इश्क; सच पूछिए तो मेरे हुजूर ऊल जलूल है इश्क! मुझे हमारे stage 5 production की तीसरी फिल्म प्रोडक्शन की अनाउंसमेंट करते हुए बहुत खुशी हो रही है। ऊल जलूल इश्क एक खूबसूरत फिल्म है जिसे विभु पुरी (Vibhu Puri) ने लिखा और डायरेक्ट किया है।’ इसके अलावा उन्होंने ये भी जानकारी दी है कि इस फिल्म की शूटिंग 9 जनवरी से शुरू की जाएगी। अब फैंस कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं और बता रहे हैं कि इस फिल्म का वो इंतजार नहीं कर सकते।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines