बॉलीवुड के बहुत से ऐसे सितारे हैं जिन्होंने छोटी उम्र में अपने करियर की शुरुआत कर दी थी. स्ट्रगलिंग लाइफ के बाद भी इन सितारों ने हिम्मत नहीं हारी और कड़ी मेहनत से अपने सपनों को पूरा किया. आज हम एक ऐसी ही हसीना की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने बतौर चाइल्ड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी. हालांकि उन्हें असली पहचान आमिर खान की मूवी से मिली, जिसके बाद वो ‘दंगल गर्ल’ के नाम से इंडस्ट्री में मशहूर हो गईं. जी हां हम बात कर रहे हैं फातिमा सना शेख की. फातिमा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी लाइफ में एक फेज ऐसा था जब उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का मन बना लिया था. चलिए फातिमा सना शेख के इस किस्से के बारे में विस्तार से जानते हैं.
इस मूवी से की शुरुआत
फातिमा सना शेख ने अपने करियर की शुरुआत कमल हासन के साथ की थी. साल 1997 में आई ‘चाची 420’ में फातिमा सिर्फ 6 साल की थीं. इस मूवी में उनकी काफी तारीफ भी हुई थी. हालांकि फातिमा को असली पहचान आमिर खान की ‘दंगल’ मूवी से मिली. साल 2016 में आई इस मूवी ने फातिमा की किस्मत चमका दी थी. वहीं इसके बाद से ही उन्हें बॉलीवुड में ‘दंगल गर्ल’ के नाम से बुलाया जाने लगा.
यह भी पढ़ें: डेटिंग रूमर्स के बीच फिर साथ दिखे Fatima Sana Shaikh और Vijay Varma, तस्वीरें वायरल
एक्टिंग छोड़ने का बनाया था मन
कश्मीर के मुस्लिम घराने से ताल्लुक रखने वालीं फातिमा सना शेख की लाइफ में एक ऐसा फेज आया था जब उन्होंने फिल्मी दुनिया को छोड़ने का मन बना लिया था. पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में फातिमा ने बताया था कि वो फोटोग्राफर बनना चाहती थीं. उन्होंने इस फील्ड में काम करना भी शुरू कर दिया था. तभी उनकी झोली में ‘दंगल’ मूवी आ गिरी और उनकी लाइफ बदल गई.
यह भी पढ़ें: R. Madhavan-Fatima Sana Shaikh की फिल्म के ट्रेलर पर यूजर्स की राय क्या, Aap Jaisa Koi पर पब्लिक का कैसा रिएक्शन?
इस साल दो मूवीज हुईं रिलीज
फातिमा की इस साल दो फिल्में रिलीज हुई हैं. एक अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनी ‘मेट्रो इन दिनों’ और दूसरी आर माधवन स्टारर ‘आप जैसा कोई’ है. ‘मेट्रो इन दिनों’ जहां थिएटर्स में रिलीज हुई तो वहीं ‘आप जैसा कोई’ ने नेटफ्लिक्स पर दस्तक दी थी. दोनों ही मूवीज में फातिमा की एक्टिंग को ऑडियंस ने खूब पसंद भी किया. इससे पहले फातिमा को विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ में इंदिरा गांधी का किरदार निभाते हुए देखा गया था.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines