मुंबई: फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) ने बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) की लाडली बेटी आयरा खान और नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) की सगाई की खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं। इस पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने नए जोड़े को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं भी दी हैं।
इन तस्वीरों में आयरा लाल रंग के गाउन में नजर आ रही हैं और उनके मंगेतर नुपुर को क्लासिक ब्लैक सूट में देखा जा सकता है। फातिमा ने नूपुर के साथ भी एक सोलो तस्वीर शेयर की जिसमें दोनों साथ में ठहाके लगाते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में आयरा ने नूपुर का हाथ पकड़ा हुआ है और फातिमा उनके पीछे खड़ी हैं, उनके चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान है।
यह भी पढ़ें- Cirkus Teaser: सामने आई रणवीर सिंह के अतरंगी परिवार की पहली झलक, यहां देखें टीजर
फातिमा ने आयरा की सगाई में किया जमकर डांस
फातिमा द्वारा शेयर की गईं तस्वीरों की इन सीरीज में से एक में वो आयरा (Ira Khan) पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं और उनके गाल पर किस कर रही हैं। दूसरी फोटो में वह अपने बालों को नीचे कर रही हैं और नुपुर के साथ डांस कर रही हैं। उन्होंने सगाई पार्टी में डांस सेशन की भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
नेटिजेंस ने किया रिएक्ट
आयरा खान ने भी फातिमा के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “तुम्हे बहुत सारा प्यार” और “दूसरी तस्वीर आज की मेरी पसंदीदा तस्वीर है”। फातिमा की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “दूसरी तस्वीर शानदार है”। वही दूसरे यूजर ने कहा’ “खूबसूरत”। फैंस कमेंट सेक्शन में ढेर सारे हार्ट इमोजी भी ड्रॉप कर रहे हैं।
आमिर ने किया था डांस
आमिर की बेटी आयरा ने 18 नवंबर को मुंबई में अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग सगाई की थी। कार्यक्रम में आमिर खान, रीना दत्ता, मंसूर खान, किरण राव और इमरान खान सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। सगाई समारोह से आमिर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो अपने पॉपुलर सॉन्ग ‘पापा कहते है’ गाने पर डांस करते देखे गए थे।
बता दें, आयरा आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता की छोटी बेटी हैं, उनका एक बड़ा भाई भी हैं जिसका नाम जुनैद खान है। लगभग 2 सालों तक डेटिंग के बाद आयरा और नुपुर ने आखिरकार सगाई कर ली। नूपुर आयरा के फिटनेस ट्रेनर थे। इसके अलावा वो आमिर खान के भी फिटनेस ट्रेनर रह चुके हैं और उन्होंने सुष्मिता सेन को भी ट्रेनिंग दे रखी है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
10 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
11 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
13 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
15 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
16 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
17 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines