Birthday Special: बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने बचपन में ही एक्टिंग करियर शुरू कर दिया था. इसके साथ ही इन सितारों को फिल्म इंडस्ट्री में बचपन में ही अलग पहचान भी मिल गई थी. वहीं अभी भी ये सितारे बॉलीवुड में छाए हुए हैं. आज हम ऐसी ही एक एक्ट्रेस के बारे में बातें करने जा रहे हैं जिन्होंने सुपरस्टार कमल हासन की बेटी बनकर बॉलीवुड में कदम रखा था. इसके बाद इस हसीना ने बतौर लीड एक्ट्रेस बॉलीवुड को एक ऐसी फिल्म दी जिसने 2000 करोड़ का कलेक्शन किया था. जी हां हम बात कर रहे हैं ‘दंगल गर्ल’ फातिमा सना शेख की. 11 जनवरी को एक्ट्रेस अपना 34वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं. चलिए इस खास मौके पर एक्ट्रेस के करियर के बारे में जानते हैं.
एक्टिंग डेब्यू
फातिमा सना शेख ने महज 5 साल की उम्र में अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था. साल 1997 में आई कमल हासन की फिल्म ‘चाची 420’ में एक्ट्रेस ने कमल हासन की बेटी का किरदार निभाया था. इसके साथ ही इसी साल आई फिल्म ‘इश्क’ में भी फातिमा को देखा गया था. इन दोनों फिल्मों के बाद 2001 में आई ‘वन 2 का 4’ में भी फातिमा बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ही नजर आईं. एक्ट्रेस ने इन फिल्मों से बचपन में ही अपनी पहचान बना ली थी.
यह भी पढ़ें: कहां गायब हो गईं ऐश्वर्या राय जैसी दिखने वाली ये एक्ट्रेस? सलमान खान संग रोमांस कर बटोरी थी लाइमलाइट
बॉलीवुड को दी ब्लॉकबस्टर
साल 2016 में फातिमा ने बतौर लीड एक्ट्रेस इंडस्ट्री में कदम रखा. आमिर खान के साथ इस साल उनकी ‘दंगल’ मूवी रिलीज हुई. फातिमा ने इस फिल्म में बिना गलैमर दिखाए ऑडियंस का दिल जीत लिया था. इस फिल्म के बाद से फातिमा की एक्टिंग ऑडियंस को काफी पसंद आई थी. वहीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2000 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी. आमिर खान की इस फिल्म के बाद से फातिमा का नाम ‘दंगल गर्ल’ पड़ गया था. बता दें ‘दंगल’ में फातिमा और आमिर खान के साथ-साथ लीड रोल में सान्या मल्होत्रा भी नजर आई थीं.
यह भी पढ़ें: जब पाकिस्तानी कंपोजर की धुन से मिला भारतीय आवाजों का जादू, 4.55 मिनट का ये रोमांटिक गाना बना एवरग्रीन
इन फिल्मों में भी आईं नजर
बॉलीवुड में एक ब्लॉकबस्टर देने के बाद फातिमा सना शेख ने आमिर खान के साथ ही ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में भी काम किया, हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. इसके बाद एक्ट्रेस ने ‘लूडो’, ‘सूरज पे मंगल भारी’, ‘अजीब दास्तान’, ‘थार’, ‘धक-धक’, ‘सैम बहादुर’, ‘मेट्रो इन दिनों’, ‘आप जैसा कोई’ और ‘गुस्ताख इश्क’ जैसी फिल्में की.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines