आज आम से लेकर खास तक सभी फादर्स डे मना रहे हैं। सभी अपने पापा के लिए कुछ ना कुछ स्पेशल कर रहे हैं। बॉलीवुड में भी फादर्स डे जोरो-शोरों से मनाया जा रहा है। आज 15 जून को भारत में फादर्स डे मनाया जा रहा है। फादर्स डे के खास मौके पर फिल्मी दुनिया से स्टार्स भी अपने पापा को इस दिन की बधाई दे रहे हैं। इस लिस्ट में छोटे से लेकर बड़े तक सब शामिल हैं। आइए जानते हैं कि किसने-किसने फादर्स डे पर विश किया है?
अथिया शेट्टी
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने फादर्स डे के खास मौके पर अपने पापा के साथ अपनी शादी की हल्दी की फोटो शेयर की है। इस पोस्ट को अथिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। फोटो में सुनील शेट्टी, अथिया को किस करते नजर आ रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए अथिया ने इसके कैप्शन में लिखा है कि हैप्पी फादर्स डे टू माई स्ट्रेंथ। लव यू पापा।
इवारा
अथिया शेट्टी और केएन राहुल की बेटी इवारा की ओर से भी अथिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अथिया ने लिखा है कि हैप्पी फर्स्ट फादर्स डे टू बेस्ट और दिल की इमोजी, वी मिस यू और केएल राहुल को टैग किया है। बता दें कि केएल राहुल का ये पहला फादर्स डे है। कुछ ही दिनों पहले अथिया ने इवारा को जन्म दिया है।
करण जौहर
मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने भी अपने पापा को फादर्स डे विश किया है। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर पापा के साथ एक बैक साइड फोटो शेयर की है। पोस्ट को शेयर करते हुए फिल्ममेकर ने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। करण ने लिखा कि उन्होंने आत्मा के साथ और आत्मा के लिए फिल्में बनाईं। उन्होंने जीवन को और भी ज्यादा जिया है। करण ने आगे क्या लिखा, इसके लिए आप उनके पोस्ट को देख सकते हैं।
एडिन रोज
एडिन रोज ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में एडिन अपने पापा का हाथ थामे नजर आ रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए एडिन ने इसके कैप्शन में लिखा है कि आपके निधन से मेरे दिल में जो शून्यता आई है उसे कोई नहीं भर सकता है, हैप्पी फादर्स डे। गौरतलब है कि 1 मार्च को एडिन के पापा का निधन हो गया था।
सोनू सूद
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने भी अपने पापा को फादर्स डे विश किया है। सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पर पापा के साथ फोटोज शेयर की हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए सोनू ने इसके कैप्शन में लिखा है कि हैप्पी फादर्स डे पापा, मैं हर पल आपको याद करता हूं, जब तक हम फिर से नहीं मिलते तब तक आप जहां भी हैं, खुश रहें।
यह भी पढ़ें- Monalisa के साथ जल्द शूटिंग शुरू करेंगे Sanoj Mishra, हेटर्स को लेकर क्या बोले डायरेक्टर?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
6 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
8 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
10 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
10 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
12 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines