OTT Movies On Fathers Love: फादर्स डे आने वाला है और अगर इस स्पेशल डे के लिए आप कुछ अच्छा प्लान सोच रहे हैं तो हमारे पास एक आइडिया है। इस दिन को आप और भी खास बना सकते हैं। बस आपको समय निकालकर अपने पापा के साथ ओटीटी का लुत्फ उठाना है। दरअसल, ओटीटी पर कई ऐसी फिल्में मौजूद हैं जो एक पिता के त्याग और उसके प्यार की कहानी बताती हैं। इन फिल्मों के क्या नाम हैं और आप इन्हें किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं? इन सारे सवालों के जवाब आपको यहां मिलने वाले हैं।
Animal
रणबीर कपूर और अनिल कपूर की फिल्म ‘एनिमल‘ में बाप- बेटे के बॉन्ड को दिखाया गया है। एक बेटे से सिर पर पिता का प्यार हासिल करने का जो बुखार चढ़ता है और वो जिस तरह से हदें पार करता है, ऐसा पहले शायद ही किसी फिल्म में देखने को मिला होगा। भले ही वो पूरी जिंदगी अपने पिता के प्यार के लिए तरसा है, लेकिन उसके प्यार में कोई कमी नहीं आई। आखिर में पिता भी बेटे से अपनी गलतियों के लिए माफी मांगने पर मजबूर हो जाता है। इसके अलावा रणबीर कपूर जिस तरह से अपने बेटे को प्यार करते हैं वो भी देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। वहीं, जब फिल्म में गाना आएगा ‘पापा मेरी जान’ तो आपके इमोशंस बाहर आ जाएंगे। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
Shaitaan
‘शैतान‘ एक सुपरनैचरल हॉरर फिल्म है। इसमें अजय देवगन दो बच्चों के पिता हैं और इनकी खुशी और सेफ्टी के लिए कुछ भी कर सकते हैं। अजय ने फिल्म में एक ऐसे पिता का किरदार निभाया है जो बच्चों को पिकनिक पर ले जाकर खुश भी कर सकते हैं और वक्त आने पर जान भी दे सकता हैं। जब अजय देवगन की बेटी पर वशीकरण होता है तो उसे बचाने के लिए अजय देवगन हर मुश्किल राह से गुजर जाते हैं। न तो अपनी जान की परवाह करते हैं और न ही पैसों की। आखिर में एक्टर बेटी पर वशीकरण करने वाले शख्स को न सिर्फ धूल चटाते हैं बल्कि उनकी जुबान काटकर उसे हमेशा के लिए बंधी बना लेते हैं और बेटी के साथ हुए अत्याचार का एक-एक बदला लेते हैं। ये फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
Hi Papa
‘हाय पापा’ वैसे तो एक लव स्टोरी है लेकिन इसमें जब कपल की बेटी होती है लड़का उसे अकेले कैसे संभालता? कैसी उसकी परवरिश करता है ये भी दिखाया गया है। वहीं, 6 साल की एक बच्ची जिसे भयानक बीमारी है और जिसका बच पाना किसी चमत्कार से कम नहीं है, उसके पिता कैसे उसका ख्याल रखते हैं ये देखकर आपकी भी आंखें भर आएंगी। रात की नींद भूलकर, अपना काम छोड़कर, खुद को भूलकर एक पिता बेटी के लिए कुछ भी कर गुजरता है, ये इस फिल्म में देखने को मिलेगा। ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: Anupamaa फेम एक्टर को आई चोट, Shalin Bhanot के बाद एक और खिलाड़ी को खतरों से खेलना पड़ा महंगा
Chhichhore
जब एक जवान बेटा प्रेशर में आकर गलत कदम उठता है तो पिता का क्या हाल होता है वो फिल्म ‘छिछोरे’ की स्टोरी है। इस फिल्म में एक लड़का एंट्रेंस एग्जाम में फेल होने के बाद इतना परेशान हो जाता है कि उसे कूदकर अपनी जान लेना जिंदगी जीने से आसान लगता है। लेकिन उसके सुसाइड के बाद उसके पिता कैंसे उसे मोटीवेट करते हैं और वापिस उसमें आत्मविश्वास भरते हैं ये आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
33 mins agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
8 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
11 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
12 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
14 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
14 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
15 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
17 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
18 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines