बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन औंधे मुंह गिरी Game Changer, जानें Fateh का कैसा हाल?

Game Changer, Fateh Box Office Collection Day 4 (early estimates): साउथ मेगास्टार राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ और सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ को रिलीज हुई चार दिन हो गए हैं। आइए जानते हैं कि इन दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल है?

Fateh, Game Changer

Fateh, Game Changer

Game Changer, Fateh Box Office Collection Day 4 (early estimates): साउथ मेगास्टार राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ और सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक साथ एंट्री की। दोनों फिल्मों में रिलीज के पहले दिन ही जबरदस्त टकराव हुआ और भिड़ंत का सीधा असर फिल्म ‘फतेह’ पर देखा गया। इस बीच अब इन दोनों ही फिल्मों की चौथे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि इन फिल्मों ने अपनी रिलीज के चौथे दिन कितनी कमाई की है?

विज्ञापन

चौथे दिन की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ ने अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 6.9 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 95.4 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा अगर सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन 0.8 करोड़ यानी सिर्फ 80 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।

विज्ञापन

‘फतेह’ का कलेक्शन क्या?

इसी के साथ फिल्म ‘फतेह’ की टोटल कमाई 7.55 करोड़ रुपये हो गई है। इन दोनों ही फिल्मों के ये आकंड़े अभी शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें फेरबदल हो सकता है। वहीं, अगर फिल्म ‘फतेह’ के पहले तीन दिन की कमाई की बात करें तो ‘फतेह’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 2.4 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 2.1 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

‘गेम चेंजर’ ने की थी दमदार ओपनिंग

वहीं, अगर राम चरण की फिल्म की बात करें तो ‘गेम चेंजर’ ने दमदार ओपनिंग करते हुए अपनी रिलीज के पहले दिन 51 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 21.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी। साथ ही फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन 15.9 करोड़ रुपये रहा था। गौरतलब है कि ये दोनों फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर आई थी और इनमें पहले ही दिन जबरदस्त टक्कर भी हुई।

विज्ञापन

फिल्म ‘इमरजेंसी’ भी रिलीज के लिए तैयार

वहीं, अब कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ भी टिकट खिड़की पर दस्तक देने के लिए तैयार है। जी हां, कंगना की फिल्म 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। बता दें कि ये फिल्म बीते साल यानी 2024 में ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड ने फिल्म को रिलीज करने की मंजूरी नहीं दी थी और फिल्म को रिलीज से पहले ही झटका लगा था। वहीं, अब बोर्ड की शर्तों पर फिल्म को रिलीज किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ