हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Fast X Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही ये हॉलीवुड फिल्म, 4 दिन में ही कमाए इतने करोड़

विज्ञापन
Fast X Box Office Collection Day 4

Fast X Box Office Collection Day 4: आजकल दर्शक हॉलीवुड फिल्में और साउथ सिनेमा की फिल्में देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं, हाल ही में यानी 18 मई को फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस का 10वां पार्ट रिलीज हो गया है। वहीं, ये फिल्म अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में रिलीज की गई हैं और इस फिल्म को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं।

बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म अच्छा खासा कलेक्शन कर रही हैं। इस बीच अब इस फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन भी आ गया हैं। चलिए जान लेते हैं कि इस फिल्म ने चौथे दिन कितनी कमाई की हैं।

फास्ट एक्स ने चौथे दिन कमाए इतने करोड़

एक रिपोर्ट के मुताबिक, विन डीजल की फास्ट एक्स ने अपनी रिलीज के चौथे दिन 18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 63.30 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म ने चार दिन में ही 50 करोड़ के आकंडे को पार कर लिया हैं।

विज्ञापन

फिल्म की कमाई

वहीं, अगर फिल्म की बीते तीन दिनों की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 12.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और इस फिल्म ने तीसरे दिन 16 करोड़ का कलेक्शन किया हैं।

बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही फिल्म

बता दें कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। वहीं, इस फिल्म को इंग्लिश के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज किया गया हैं। इसी के साथ फिल्म में Vin Diesel, Dominic Toretto, Jason Momoa, Rita Moreno और Alan Ritchson जैसे हॉलीवुड स्टार्स नदर आए हैं।

विज्ञापन

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कर रही अच्छा कलेक्शन

वहीं इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि फिल्म बहुत जल्द 100 करोड़ के आकंडे को भी पार लेगी। बताते चलें कि फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस के 9 पार्ट्स ब्लॉकबस्टर रहे हैं। वहीं फिल्मों में विन डीजल हमेशा लीड रोल में रहे जबकि कई सितारे हमेशा बदलते रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola