Farzi 2 Update: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की वेब सीरीज ‘फर्जी’ पिछले साल 2023 में अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। मिर्जापुर और पंचायत की तरह ही यह सीरीज भी ओटीटी पर बड़ी हिट साबित हुई थी, जिसमें एक्ट्रेस राशि खन्ना भी अहम किरदार में नजर आई थीं। राज और डीके के निर्देशन में बनी इस वेब सीरीज के दूसरे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस बीच गुड न्यूज यह है कि खुद शाहिद कपूर ने अपनी सीरीज पर अपडेट दिया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि फैंस को ‘फर्जी 2’ के लिए और कितना इंतजार करना होगा। बता दें कि वेब सीरीज ‘फर्जी’ की कहानी में नकली नोटों की हेराफेरी दिखाई गई थी। इसके जरिए शाहिद कपूर ने ओटीटी पर डेब्यू किया था।
फर्जी 2 कब देगी प्राइम पर दस्तक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेब सीरीज ‘फर्जी’ के डायरेक्टर राज और डीके इन दिनों अपनी वेब सीरीज सिटाडेल: हनी बनी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस वेब सीरीज की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई जिसमें शाहिद कपूर भी बतौर गेस्ट शामिल हुए।
यहां बातचीत के दौरान शाहिद कपूर ने अपनी वेब सीरीज ‘फर्जी’ पर भी बात की। जब उनसे पूछा गया कि ‘फर्जी 2’ की शूटिंग कब से शुरू होगी और अब तक क्या अपडेट है तो इसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि सिर्फ डायरेक्टर ही इसके बारे में अपडेट दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Rupali Ganguly के पति अश्विन वर्मा कौन? पहली शादी से दो बेटियां, फिर क्यों टूटा रिश्ता?
शाहिद कपूर ने क्या दिया अपडेट
शाहिद कपूर ने कहा, ‘फर्जी 2 के बारे मे राज और डीके से ही पूछना सही होगा। एक बार सीरीज की स्क्रिप्ट तैयार हो जाए उसके बाद वो इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे।’ शाहिद ने आगे कहा कि इन चीजों में वक्त लगता है। लेकिन उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि एक बार सबकुछ तैयार हो जाए बस काम शुरू हो जाएगा।
इस दौरान शाहिद कपूर ने सिटाडेल: हनी बनी के लिए डायरेक्टर राज और डीके को शुभकामनांए भी दीं। बता दें कि यह सीरीज ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा की हालीवुड सीरीज ‘सिटाडेल’ की हिंदी रीमेक है, जिसमें वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु मुख्य किरदार में हैं।
शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म
वेब सीरीज सिटाडेल: हनी बनी को 7 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। वहीं शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार उन्हें फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने रोबोट सिफ्रा का किरदार निभाया था। वहीं शाहिद इस रोबोट के प्यार में पड़ गए थे।
एक्टर की आने वाली फिल्मों की बात करें तो उन्हें ‘देवा’ में देखा जाएगा। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म को रोशन एंड्रयूज डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं फिल्म की रिलीज डेट 14 फरवरी, 2025 तय की गई है। फिल्म में शाहिद कपूर एक खूंखार पुलिस वाले के किरदार में नजर आएंगे और उनके साथ पूजा हेगड़े फीमेल लीड में होंगी।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
15 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
18 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
18 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
21 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
22 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
22 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
23 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
23 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines