Farhan Akhtar: हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता फरहान अख्तर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘120 बहादुर’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. अभिनेता फिल्म का जमकर प्रमोशन भी कर रहे हैं. ऐसे में वो खूब बिजी भी चल रहे हैं. इस फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेहद बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब फरहान अख्तर ने खुलासा किया है कि वो एक्टर नहीं बनना चाहते थे. आइए जानते हैं कि फरहान ने इस पर क्या कहा?
क्या बोले फरहान?
दरअसल, फिल्म ‘120 बहादुर’ को लेकर फरहान अख्तर ने न्यूज24 से बात की. इस दौरान अभिनेता ने अपने बारे में भी बात की है. इस बातचीत के दौरान फरहान से सवाल किया गया कि आप एक एक्टर के तौर पर आए हैं या डायरेक्टर के तौर पर आए हैं या फिर राइटर के तौर पर आए हैं? इसके जवाब में फरहान कहते हैं कि सभी लोगों के इंगेज के लिए हम काम करते हैं. हम ऑडियंस के लिए काम करते हैं.
असिस्टेंट कैमरामैन रह चुके हैं फरहान
फरहान ने कहा कि हम लोगों को एंटरटेन करने के लिए काम करते हैं. मुझे तो फिल्म के डॉयलाग लिखने में भी खुशी होती है. मुझे फिल्मों से बेहद प्यार है. मुझसे कुछ भी करा लीजिए, अगर मुझसे हो सका, तो मैं कुछ भी कर लूंगा. फरहान ने कहा कि कैमरामैन बनना आसान काम नहीं है. इसके बाद फरहान से पूछा गया कि आपने कैमरा भी किया है? तो फरहान ने कहा कि नहीं मैं असिस्टेंट कैमरामैन रहा हूं. बहुत सारी चीजें हैं, लेकिन मैं वही करता हूं जो मुझे अच्छा लगता है.
मैं एंटरटेनमेंट में कुछ करूं- फरहान
फरहान ने आगे कहा कि छोटी उम्र में सबने पहचान लिया था कि ये लड़का बहुत झूठ बोलता है और ये फिल्मों ही कुछ करेगा. इसका कुछ और हो नहीं सकता. मैं हमेशा से चाहता था कि मैं एंटरटेनमेंट में कुछ करूं. सबको लगा था कि मैं एक्टर बनूंगा क्योंकि मुझे लोगों को हंसाना और एंटरटेन करना अच्छा लगता था, लेकिन जब मुझे थोड़ा बहुत होश आया, तो मुझे लगा कि ये राइटिंग और डायरेक्टिंग जो है, ये फील कराती है कि ये करने के लिए बहुत अच्छी है.
मैंने एक्टिंग के बारे में सोचा भी नहीं था- फरहान
फरहान ने कहा कि मेरे शुरू के जो आठ साल थे मैंने एक्टिंग के बारे में सोचा भी नहीं था. मुझे दो रोल बहुत अच्छे रोल ऑफर हुए थे, जिनको मैंने नहीं किया था क्योंकि मैंने कहा था कि भाई मुझे एक्टिंग के बारे में कुछ नहीं पता और मैं नहीं करूंगा.
यह भी पढ़ें- फरहान अख्तर की फिल्म का नाम 120 Bahadur ही क्यों, क्या बोले एक्टर?
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
43 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
2 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
3 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
3 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
3 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
21 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
22 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 day ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines