Film 120 Bahadur: फरहान अख्तर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘120 बहादुर’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इस फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेहद बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब फिल्म के एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू न्यूज24 ने किया है. इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर ने इस फिल्म के बारे में कई खुलासे किए. उन्होंने बताया कि वो कब से इस फिल्म को बनाने में लगे हैं? साथ ही क्या फरहान अख्तर ही इस फिल्म के लिए पहली पसंद थे? आइए जानते हैं…
फिल्म ‘120 बहादुर’ के लिए पहली पसंद कौन?
न्यूज24 से एक्सक्लूसिव बातचीत में फिल्म के एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर से कई सवाल किए गए. इस दौरान जब फिल्म के डायरेक्टर से सवाल किया गया कि क्या फिल्म ‘120 बहादुर’ के लिए फरहान अख्तर पहली पसंद थे? इस पर डायरेक्टर ने जवाब दिया कि जब मेरे मन में शैतान सिंह का ख्याल आया, तो मैंने फरहान को अप्रोच किया था, लेकिन उस समय शायद फरहान बहुत बिजी थे.
क्या बोले डायरेक्टर?
डायरेक्टर रेजी ने आगे कहा कि इन बातों को समय हो गया है और करीब दो साल पहले की ये बात है. रेजी से इसके बाद पूछा गया कि फरहान ने क्या फिल्म के लिए मना कर दिया था, तो उन्होंने कहा कि नहीं उन्होंने कहा था कि बाद में मिलेंगे. ये फिल्में बना रहे थे और मैं ऐड बना रहा था. इसके बाद हम मिले और आज हम यहां हैं. फरहान के साथ दो साल पहले शुरू किया था.
रिलीज के बेहद करीब फिल्म ‘120 बहादुर’
रेजी ने आगे कहा कि मैं इस फिल्म पर पांच साल से काम कर रहा हूं और 10 साल से इसे बनाने की चाहत है. जब मैंने पहली बार कहानी सुनी थी. गौरतलब है कि फिल्म ‘120 बहादुर’ अपनी रिलीज के बेहद करीब है और इस फिल्म के आने का हर किसी को इंतजार है. बता दें कि फिल्म ‘120 बहादुर’ को 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. देखने वाली बात होगी कि फिल्म रिलीज के बाद क्या कमाल करती है?
यह भी पढ़ें- Katrina Kaif-Vicky Kaushal का न्यूबोर्न बेबी के साथ फोटो वायरल, AI तस्वीर की इंटरनेट पर चर्चा
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
43 mins agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
1 hr agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
2 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
3 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
18 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
21 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
21 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
1 day agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
1 day agoLIVE: सैफ अली खान की बहन सबा को 27 साल की उम्र में हुआ था ब्रेन ट्यूमर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines