Farah Khan Trolled: बॉलीवुड फिल्ममेकर-कोरियोग्राफर फराह खान इस वक्त सोनी लिव के कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ को जज कर रही हैं। शो के दौरान फराह ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, हालिया एपिसोड में सेलिब्रिटी कुक्स को फेस्टविल डिश चैलेंज दिया गया था। इस दौरान हिंदुओं के त्योहार होली का जिक्र भी आया। इस पर फराह खान ने एक विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि होली ‘छपरी लड़कों’ (उपद्रवी युवाओं) का पसंदीदा त्योहार है। उनका ये कमेंट नेिटजन्स को पसंद नहीं आया है, जिसके बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
सेलिब्रिटी को मिला था चैलेंज
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के हालिया एपिसोड में सेलिब्रिटी कुक्स को एक ऐसी डिश तैयार करनी थी, जिसमें त्योहार की झलक हो। इस दौरान गौरव खन्ना ने होली को चुना और उसकी याद के आधार पर गुजिया बनानी शुरू की। कुकिंग के बीच फराह खान और शेफ विकास खन्ना गौरव से उनकी स्पेशल डिश के बारे में बातचीत कर रहे थे। उसी वक्त फराह कैमरे के सामने आती हैं और कहती हैं, ‘सारे छपरी लड़कों का पसंदीदा त्योहार होली ही होता है।’
यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef में बजी खतरे की घंटी, चौथे हफ्ते में कौन हो सकता है एलिमिनेट?
यूजर्स कर रहे ट्रोल
फराह खान का ये वीडियो क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद से उन्हें काफी बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘होली सिर्फ एक त्योहार नहीं है; यह प्रेम, एकता और परंपरा का उत्सव है। हिंदू त्योहारों का अनादर करना कुछ लोगों के लिए एक चलन बन गया है, लेकिन हम अज्ञानता को अपनी संस्कृति पर हावी नहीं होने देंगे। होली का मजाक उड़ाना लाखों लोगों की खुशियों का मजाक उड़ाना है! बॉलीवुड का चुनिंदा आक्रोश लोगों को आकर्षित कर रहा है।’
वीडियो पर दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘@देव_फडणवीस क्या आप इससे सहमत हैं? क्या हम यहां भी त्वरित कार्रवाई देखेंगे?’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘बॉलीवुड के सभी जमात हिंदू द्वेषी कट्टरपंथी हैं। इनके जैसे लोगों को तो 1947 में ही पाकिस्तान भेज देना चाहिए था। ऐसे नफरती लोगों की फिल्में देखना अपराध है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पवित्र और अच्छा त्योहार था लेकिन आप बॉलीवुड वालों ने इसे छपरी दिखाया है।’ बता दें कि फिलहाल इस ट्रोलिंग पर फराह खान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 hr agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
3 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
5 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
7 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
7 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
18 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
22 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines