सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैसल शेख इन दिनों कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ उनका शो ‘इनसाइडर विद फैसु’ जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुआ। शाे में लेटेस्ट एपिसोड में फराह खान पहुंची जो इन दिनों ‘सिलेब्रिटी मास्टरशेफ’ में बतौर जज नजर आ रही हैं। जब फैसल ने उनसे पूछा कि क्या रियलिटी शोज में पॉलिटिक्स होती है? इस पर फराह खान ने बताया कि मेकर्स पहले से उन्हें बताते हैं कि किस कंटेस्टेंट्स से कैसा मसाला निकलवाना है।
फैसल ने फराह खान से पूछा सवाल
शो के दौरान जब फैसल शेख ने पूछा कि क्या रियलिटी शो में पॉलिटिक्स होती है? इस पर फराह खान ने कहा, ‘इसका जवाब तुम्हें देना चाहिए। तुमने रियलिटी शो किए हैं।’ फराह ने आगे कहा, ‘रियलिटी शोज में पॉलिटिक्स हमारे बीच में तो नहीं होती है लेकिन कंटेस्टेंट्स के बीच में होती होगी शायद। ये लोग आपस में एक-दूसरे को ट्रोल करते रहते हैं।’
फैसल शेख ने आगे पूछा कि क्या मेकर्स या क्रिएटिव की तरफ से पॉलिटिक्स करवाई जाती है? इस पर फराह कहती हैं, ‘मेकर्स हमसे कहते हैं कि इस कंटेस्टेंट से हमें थोड़ा अट्रैक्शन मिल रहा है तो इससे थोड़ा कॉन्टेंट निकलवाओ या फिर इसको थोड़े और दिन शो में रहने देना। हालांकि हम ये नहीं बोल सकते कि उसको जिताओ। जब लाइव वोटिंग होती है तो इसमें हम कुछ नहीं कर सकते हैं। कई बार कोई अजीब कंटेस्टेंट जीत जाता है लेकिन जब कोई सही कंटेस्टेंट जीतता है तो हमें खुशी होती है।’
यह भी पढ़ें: क्या बिग बॉस OTT 4 में नजर आएंगी धनश्री वर्मा? अपूर्वा मुखीजा को भी मिला ऑफर!
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ कर रहीं जज
इसके बाद फराह खान से पूछा जाता है कि क्या कभी ऐसा हुआ है कि सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में किसी कंटेस्टेंट ने खाना अच्छा नहीं बनाया है। आपको फिर भी वह खाना पड़ा हो? इस पर फराह कहती हैं, ‘पहले दो हफ्ते हफ्ते हम जबरदस्ती तुम सभी का खाना खा रहे थे। जब तुम लोग अच्छा खाना बनाते हो तो मैं तुम लोगों का हाथ चूमती हूं।’ गौरतलब है कि फराह खान सेलिब्रिटी मास्टरशेफ को जज कर रही हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
7 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
8 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines