Farah Khan On Manish Malhotra Dresses: मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा अपनी मशहूर ड्रेसेज के लिए मशहूर हैं। उनकी खूबसूरत ड्रेसेज पहनने के बाद सेलेब्स की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाती है। मनीष मल्होत्रा हर साल दिवाली पार्टी के लिए भी बहुत मशहूर हैं। इस साल भी उन्होंने बहुत ही भव्य तरीके से दिवाली की पार्टी दी थी, जिसमें बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। इस लिस्ट में फराह खान का भी नाम शामिल है। फराह खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस पार्टी के बारे में कई बातें शेयर की हैं।
वापस करने पड़ते हैं कपड़े
हाल ही में भारती के शो में पहुंचीं फराह खान ने भारती टीवी को दिए इंटरव्यू में फराह खान ने कहा मनीष अपनी पार्टियों में सभी को कपड़े देते हैं, जो अगले दिन वापस कर देते हैं। फराह खान ने कहा, ‘मनीष की पार्टी में, उसने सभी को कपड़े दिए थे। लेकिन वो हमने अगले दिन वापस कर दिए।’ फराह ने जब इस बात का खुलासा किया तो भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया हैरान रह गए।
यह भी पढ़ें: दोस्त की बरात में जमकर थिरके Sidharth Malhotra, काला चश्मा पर लगाए जोरदार ठुमके
ए-लिस्टर्स पहनते हैं उनके कपड़े
फराह खान ने आगे कहा, ‘हर कोई उससे कहता है कि वो आ रहे हैं तो क्या वह प्लीज उनके लिए एक ड्रेस बना सकते हैं। लेकिन एक तरह से यह मनीष के लिए भी अच्छा है, क्योंकि लोग उनके डिजाइन देख पा रहे हैं।’ फराह ने कहा, ‘यह लगभग एक फैशन शो जैसा है जिसमें ए-लिस्टर्स उनके कपड़े पहनकर आते हैं।’
दिवाली पार्टी में पहुंचे थे ये सितारे
बता दें कि मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सलमान खान, ऐश्वर्या राय, रेखा, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, जाह्नवी कपूर, भूमि पेडनेकर, राधिका मदान, सोनम कपूर, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर भी शामिल हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines