बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। ये फिल्म 30 मार्च को रिलीज हुई थी। 6 दिन में बॉक्स ऑफिस पर करीब 94 करोड़ कमा चुकी ‘सिकंदर’ भले ही दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही हो लेकिन इसके गाने दर्शकों को काफी पसंद आए हैं। सलमान और रश्मिका मंदाना का गाना ‘जोहरा जबीं’ काफी पॉपुलर हो रहा है, जिसे फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैसल शेख के शो में पहुंचकर फराह ने ‘जोहरा जबीं’ से जुड़ी इनसाइड डिटेल्स शेयर की। साथ ही बताया कि शूटिंग के वक्त सलमान के लिए डांस करना क्यों मुश्किल हो रहा था?
फैसल के शो में पहुंची फराह खान
जियो हॉटस्टार पर फैसल मलिक का शो ‘इनसाइडर विद फैसु’ स्ट्रीम हो रहा है। लेटेस्ट एपिसोड में फेमस कोरियोग्राफर, फिल्ममेकर और जज फराह खान बतौर गेस्ट पहुंची। शो के दौरान फराह ने बॉलीवुड से जुड़ी कई गॉसिप फैसु के साथ शेयर की। जब फैसल शेख ने फराह से पूछा कि आपने फिल्म ‘सिकंदर’ में सलमान खान को ‘जोहरा जबीं’ पर डांस सिखाया। कई गाने पर डांस सिखाया। वह डांस करते हुए अलग ही नजर आते हैं। ये कैसे करती हैं आप? फराह ने कहा, ‘जब हम जोहरा जबीं करने के लिए हैदराबाद गए थे तो हमारे पास सिर्फ दो रात थीं गाने को पूरा करने के लिए।’
यह भी पढ़ें: खतरों के खिलाड़ी 15′ इस दिन से होगा शुरू, देखें टाइम के साथ कंटेस्टेंट्स की टेंटेटिव लिस्ट
क्यों मुश्किल था शूट करना?
फराह खान ने बताया, ‘जोहरा जबीं गाने को हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में शूट किया गया था। इस गाने को पूरा करने के लिए हमारे पास सिर्फ दो राते थीं। हमने डेढ़ रात में गाने को पूरा कर दिया था।’ फराह ने सलमान खान का जिक्र करते हुए इसके पीछे का कारण बताया। उन्होंने कहा कि ‘सलमान मुझे दूसरे दिन से ही कहने लगा था कि उसे घर वापस जाना है। वो काफी टेंशन में था। उस वक्त बाबा सिद्दिकी का निधन हुआ था। इस वजह से सलमान की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।’
जब आंखों से रिर्हसल कर रहे थे सलमान
फैसल शेख से बातचीत करते हुए फराह खान ने आगे कहा, ‘जब मुझे कोई गाना कोरियोग्राफ करना होता है तो मैं एक या दो हफ्ते से पहले ही उसकी तैयारी शुरू कर देती हूं। सलमान के जोहरा जबीं गाने के लिए मैंने अपने असिस्टेंट को सलमान के पास भेजा था जिससे वह पहले से कुछ स्टेप्स सीख सकें।’ फराह ने हंसते हुए कहा, ‘जब मैंने अपने असिस्टेंट से पूछा कि तुमने सलमान को क्या सिखाया इस पर उसने कहा कि भाईजान आंखों से रिर्हसल कर रहे थे। मेरा असिस्टेंट डांस कर रहा था और सिर्फ सलमान देख रहे थे।’
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
5 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
6 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
8 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
8 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
9 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines