Pooja Bedi Oops Moment: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अक्सर कपड़े खिसकने या छोटे होने की वजह से शर्मिंदा हो जाती हैं। मॉडर्न दिखने के चक्कर में अक्सर हसीनाओं के साथ ट्रेजेडी हो जाती है। ये सिलसिला काफी समय से चलता आ रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं 90s में भी ऐसे ही oops मोमेंट हुआ करते थे। अब एक ऐसा किस्सा सामने आया है जो उसी दौर का है। आपने आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ (Jo Jeeta Wohi Sikandar) देखी होगी। इस फिल्म का एक सीन आज तक लोग भूल नहीं पाए हैं।
‘पहला नशा’ गाने में हुआ था एक्ट्रेस का Oops मोमेंट
दरअसल, इस फिल्म के पॉपुलर गाने ‘पहला नशा’ (Pehla Nasha) में पूजा बेदी ने जो ग्लैमर दिखाया था वो किसी हॉलीवुड फिल्म को टक्कर देने के लिए काफी है। उनका एक सीन आज भी काफी पॉपुलर है। जब पूजा बेदी (Pooja Bedi) कार पर खड़ी होती हैं तो उनकी स्कर्ट हवा में उड़ती है और एक्ट्रेस हॉट मूव्स करते हुए अपने हाथों से स्कर्ट को संभालती हैं। ये सीन पर्दे पर देखने में बेहद खूबसूरत लगता है लेकिन इसकी शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस के साथ क्या हादसा हुआ था, वो अब रिवील हो गया है।
फराह के किया खुलासा
बता दें, फराह खान (Farah Khan) ने इस गाने को कोरियोग्राफर किया था। अब कई साल बाद फराह ने ही इसकी शूटिंग के दौरान का अटपटा किस्सा सुनाया है। फराह खान ने बताया कि जब वो ‘पहला नशा’ कोरियोग्राफर कर रही थीं तो उन्होंने पूजा बेदी को समझाया था कि जब वो कार पर चढ़ेंगी, तो उन्हें बहुत सतर्क रहना है। दरअसल, एक स्पॉटबॉय नीचे खड़ा होगा और वो फैन ऑन करेगा तो हवा में स्कर्ट उड़ेगी। ऐसे में पूजा को अपनी स्कर्ट संभालने को कहा गया था।
यह भी पढ़ें: Salman Khan ने Shah Rukh Khan को बनाया बाजीगर, दबंग के एक फैसले से बदली किंग खान की किस्मत
एक्ट्रेस की स्कर्ट उड़ते देखने के बाद स्पॉटबॉय बेहोश
हालांकि, जब वो शूटिंग करने के लिए कार पर चढ़ीं तो वो फराह की बात भूल गईं और बिंदास होकर पोज देने लगीं। ऐसे में फैन ऑन करते ही पूजा बेदी की स्कर्ट उड़कर मुंह तक आ गई। एक्ट्रेस की स्कर्ट उड़ने वाला नजारा स्पॉटबॉय ने भी देखा और वो इसे देखने के बाद बेहोश हो गया। अब उसने ऐसा भी क्या देखा कि वो होश खो बैठा? ये बात तो बस वो स्पॉटबॉय ही जानता है। लेकिन अब फराह ने ये किस्सा सुनाकर लोगों को भी हैरान कर दिया है।
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
58 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines