Om Shanti Om के सेट पर मच गई थी भगदड़, Shah Rukh को फोन थमा फैंस ने की थी अजीब डमांड

Farah Khan Shocking Revelation: कोरियोग्राफर फराह खान ने रिवील किया है कि कैसे एक बार सेट पर शाहरुख को छोड़ फैंस किसी और के पास भाग गए थे। फैंस ने उस एक्टर को घेर लिया और शाहरुख खान से अटपटी डिमांड कर डाली।

Farah Khan Shocking Revelation

Farah Khan Shocking Revelation

Farah Khan Shocking Revelation: बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स की पोल खोल देती हैं। कई बार वो बातों-बातों में सेट पर होने वाले अटपटे किस्से भी सुना देती हैं। अब एक बार फिर फराह खान ने सबके सामने मजेदार खुलासा कर दिया है। इस बार फराह खान ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ हुई एक घटना का जिक्र किया है। उन्होंने रिवील किया कि ‘ओम शांति ओम’ (Om Shanti Om) के सेट पर उनके साथ क्या हुआ था। कैसे सेट पर भगदड़ मच गई थी और लोग उन्हें इग्नोर कर किसी और के दीवाने हो गए थे।

विज्ञापन

‘दीवानगी दीवानगी’ गाने की शूटिंग में हुआ था अजीब किस्सा

ये किस्सा सुनने में बेहद रोचक है क्योंकि सभी लोग जानते हैं कि फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के एक गाने में पूरा बॉलीवुड दिखाई दिया था। ‘दीवानगी दीवानगी’ (Deewangi Deewangi) गाने में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां नजर आई थीं। क्या शाहरुख खान, क्या सलमान खान और क्या सैफ अली खान हर कोई कैमियो करता दिखा। लेकिन इन सबको छोड़ फैंस किसी और के पीछे पड़ गए। उस समय सेट पर लोगों ने शाहरुख खान और सलमान खान को इग्नोर कर किसी और के लिए अपनी दीवानगी दिखाई थी, तो चलिए जानते हैं कौन है वो एक्टर जिसके आगे किंग खान का क्रेज कम हो गया था।

विज्ञापन

शाहरुख को छोड़ इस एक्टर के पीछे पड़े फैंस

बता दें, अब खुद फराह खान ने खुलासा किया है कि इस गाने की शूटिंग के दौरान सेट पर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को देख सेट पर मौजूद लाइटमैन से लेकर स्पॉट बॉय और टेक्नीशियन्स तक इतने एक्साइटेड हो गए थे कि काम छोड़ सभी उनके आगे-पीछे घूमने लगे। सेट पूरी तरह से एक्टर्स से भरा हुआ था और उनके फैंस भी वहां मौजूद थे। लेकिन मिथुन चक्रवर्ती का ऑरा अलग ही था। उन्हें सेट पर लोगों ने घेर लिया था। जैसे ही मिथुन चक्रवर्ती ओम शांति ओम के सेट पर आए सेट पर भगदड़ मच गई।

विज्ञापन

शाहरुख से कर दी थी खास डिमांड

फराह ने बताया उस दौरान मिथुन दा का काफी क्रेज था क्योंकि वो CINTAA के प्रेजिडेंट थे। ऐसे में सेट पर मौजूद सभी लोग उनकी काफी इज्जत करते थे। दरअसल, मिथुन ने वर्करों के लिए काम कर उनकी रिस्पेक्ट कमाई थी। ऐसे वो सभी लोग शाह रुख खान को फोन देकर उनसे डिमांड कर रहे थे कि वो उनकी मिथुन के साथ फोटो खींच दें। ये देखकर सभी हैरान थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ