Farah Khan Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का एक वीडियो अभी कुछ देर पहले सामने आया है और इसे देखकर फैंस भी तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। वीडियो में फराह खान एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की वजह से परेशान होती हुई नजर आ रही हैं। फराह खान को शिल्पा शेट्टी पर बहुत ज्यादा गुस्सा आ रहा है। लेकिन अब शिल्पा ने ऐसा क्या कर दिया जिसके बाद फराह खान अपना आपा खो बैठीं? चलिए जानते हैं।
फराह खान का शिल्पा से हुआ झगड़ा?
बता दें, ये वीडियो खुद फराह खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। इस वक्त फराह खान अपनी दोस्त शिल्पा शेट्टी के साथ ट्रिप पर हैं। वहीं, ट्रिप शुरू होने से पहले ही दोनों के झगड़े शुरू हो गए हैं और आगे क्या होगा ये तो भगवान ही जानता है। अब फराह क्यों शिल्पा से तंग आ गई हैं वो भी बता ही देते हैं। दरअसल, वीडियो में नजर आ रहा है कि फराह और शिल्पा फ्लाइट में साथ बैठी हुई हैं और तभी एयर होस्टेस आती है और वो फराह खान को ड्रिंक्स ऑफर करती है। फराह खान आमरस उठा लेती हैं, लेकिन शिल्पा उन्हें इशारा करके साफ-साफ इसे पीने से मना कर देती हैं।
शिल्पा ने दिलवाया फराह को गुस्सा
इसके बाद फराह खान उसे वापस ट्रे में रख देती हैं और मेन्यू में से चिकन डिश ऑर्डर करती हैं और तभी शिल्पा उन्हें गुस्से से देखती हैं तो फराह अपना ये आर्डर भी कैंसिल कर देती हैं। फिर वो उंधियू ऑर्डर करती हैं लेकिन शिल्पा इसे भी उन्हें खाने से मना कर देती हैं तो फराह एक और चीज मंगवाती हैं, लेकिन एक्ट्रेस एक बार फिर वही करती हैं। ऐसे में फराह खान को इतना गुस्सा आता है कि वो अपने सीट चेंज करने के लिए कह देती हैं। हालांकि, शिल्पा इस पर हंसते हुए नजर आ रही हैं। लेकिन इस वीडियो को देखकर अब ऐसा लग रहा है कि पूरी ट्रिप में फराह को भी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की तरह भूके ही रहना पड़ेगा क्योंकि शिल्पा उन्हें कुछ खाने ही नहीं देंगी।
यह भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu का ताजा लुक देख क्यों फैंस को हुई टेंशन? सर्जरी या कुछ और?
फराह ने लोगों को किया सतर्क
अब इस मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए फराह खान ने कैप्शन में लिखा है, ‘शिल्पा शेट्टी के साथ फ्लाइट में कभी मत बैठना! तुम्हें कुछ भी खाने को नहीं मिलेगा और तुम फिर भी उनके जैसे नहीं दिखोगे।’ इसके साथ ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने शिल्पा शेट्टी से सवाल किया है कि ‘इस तरह वो ट्रिप पर कैसे सर्वाइव कर पाएंगी?’ अब उनके इस वीडियो पर फैंस के भी फनी कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
12 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
20 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
22 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines