Farah Khan Emotional Post: बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल ही में अपनी मां को खोया है। अब मां का साया सिर से उठने पर फराह खान दुख में डूबी हुई हैं। कल उनके भाई साजिद खान ने मां को याद करते हुए अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर कर भावुक पोस्ट किया था। अब मां के निधन के 10 दिन बाद फराह भी इमोशनल हो गई हैं। उन्होंने मां मेनका ईरानी को याद करते हुए अब उन्हें लेकर एक लम्बा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। कई यादें भी हैं जो अब फराह ने दुनिया के साथ शेयर की हैं।
फराह खान ने मां के लिए किया पोस्ट
कुछ देर पहले फराह खान ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। बचपन से बड़े होने तक उनका अपनी मां के साथ कैसा बॉन्ड था वो इन तस्वीरों में दिखाई दे रहा है। इस खूबसूरत यादों को शेयर करते हुए फराह ने जो लिखा है उसे पढ़कर आप भी इमोशंस में बह जाएंगे। उन्होंने लिखा, ‘मेरी मां बहुत अलग इंसान थीं… उन्हें अपने आस-पास कोई लाइमलाइट नहीं चाहिए थी। अपने शुरुआती जिंदगी में उन्होंने जिन मुश्किलों का सामना किया, उसके बावजूद उनके मन में किसी के लिए कोई कड़वाहट या जलन नहीं थी। जो भी उनसे मिला, उसे उनसे प्यार हो गया और महसूस किया कि हमें सेंस ऑफ ह्यूमर कहां से मिलता है।’
मुश्किल घड़ी में किया लोगों का शुक्रिया
फराह ने आगे कहा, ‘वो साजिद और मुझे मिलाकर भी कहीं ज्यादा फनी और विटी थीं। मुझे नहीं पता कि वो उस प्यार और संवेदना को देख पा रही हैं या नहीं, जो उनके लिए आई हैं… न सिर्फ हमारे दोस्तों और परिवार से, बल्कि उनके साथ काम कर चुके कई लोगों से और हमारे घर में काम करने वाले लोग ये बताने के लिए आए कि कैसे मेरी मां ने उन्हें लोन में मदद की या पैसे भेजे थे… वो भी कभी वापस न लेने की उम्मीद से। उन सभी को शुक्रिया जो इस दुख की घड़ी में हमारा साथ देने हमारे घर आए… उन सभी को भी जिन्होंने हमें मैसेज किया और अभी भी कर रहे हैं।’
यह भी पढ़ें: Naezy ने Munawar Faruqui के रोस्ट पर तोड़ी चुप्पी, क्या अभी भी नाराज हैं रैपर
दिल में दर्द लिए काम पर लौटीं फराह खान
फराह खान ने अपने नोट में आगे कहा, ‘नानावटी हॉस्पिटल के उन सभी डॉक्टर्स और नर्स को शुक्रिया जिन्होंने हर दिन अपनी बेहतरीन कोशिशें की। चंडीगढ़ के उन डॉक्टर्स के भी हम शुक्रगुजार हैं जिनकी वजह से हम अपनी मां के साथ कुछ और दिन बिता सके। अब काम पर वापस लौटने का वक्त आ गया है। इसी चीज पर उन्हें हमेशा गर्व था। हमारा काम! मुझे ठीक होने के लिए अब वक्त नहीं चाहिए, ये दुख अब हमेशा हमारे दिलों में रहेगा। मुझे अब उन्हें मिस नहीं करना है क्योंकि वो मेरा ही एक हिस्सा हैं। मैं यूनिवर्स की शुक्रगुजार हूं कि उसने उन्हें मेरी मां बनने दिया और हमें उनकी देखभाल करने दी, जिस तरह से उन्होंने अकेले ही पूरी जिंदगी हमारी देखभाल की.. अब कोई शोक नहीं.. मैं हर दिन उसका जश्न मनाना चाहती हूं.. आप सभी का शुक्रिया..।’
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
15 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
17 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
17 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
18 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
19 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
20 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines