Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ के वीकेंड का वार एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है अब उसे लेकर पहले ही खुलासा हो गया है। इस हफ्ते उम्मीद थी कि सलमान खान (Salman Khan) जब आएंगे तो कई कंटेस्टेंट्स का बैंड बजाएंगे। हालांकि, भाईजान इस हफ्ते शो से गायब रहने वाले हैं, क्योंकि इस वक्त वो दुबई में हैं और एक इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में उनकी गौर-मौजूदगी में शो को फराह खान (Farah Khan) संभालने वाली हैं। इस हफ्ते मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान कंटेस्टेंट्स की क्लास लेने आ रही हैं।
‘बिग बॉस 18’ का सबसे ज्यादा टारगेट कंटेस्टेंट कौन?
वो एक कंटेस्टेंट को इस दौरान सबसे ज्यादा टारगेट कंटेस्टेंट का टैग भी देने वाली हैं। साथ ही वो उस सदस्य की तुलना ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) के विनर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) से भी करेंगी। तो चलिए जानते हैं इस सीजन सबसे ज्यादा टारगेट होने वाला कंटेस्टेंट कौन है? ये कोई और नहीं बल्कि करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) हैं। पहले जहां लोग ये शिकायत करते थे कि करण कोने में बैठे रहते हैं, वहीं, अब पूरा शो उन्ही के इर्द-गिर्द चल रहा है। हर झगड़े, हर टास्क में करण का जिक्र होता है और आधे से ज्यादा घर करण का दुश्मन बना बैठा है।
सिद्धार्थ शुक्ला से हुई किसकी तुलना?
ऐसे में फराह खान अब करण वीर मेहरा को बिग बॉस के घर में ‘सबसे ज्यादा निशाना बनाए जाने वाले कंटेस्टेंट’ का टैग देंगी। साथ ही वो करण वीर मेहरा कि हालत देखकर उनकी तुलना सिद्धार्थ शुक्ला से भी करेंगी। दरअसल, सिद्धार्थ शुक्ला को भी उनके सीजन में काफी टारगेट किया गया था। ये बात अलग है कि इसके बावजूद वो शो जीत गए थे। इस वीकेंड का वार में एक और चीज होने वाली है। फराह बिग बॉस को ‘द करण वीर मेहरा शो’ (The Karan Veer Mehra Show) का टाइटल देंगी। वैसे भी शो में उनके अलावा और क्या ही चल रहा है।
यह भी पढ़ें: Rekha का मिस्ट्री मैन कौन? Archana Puran Singh के सवाल पर क्या बोली थीं एक्ट्रेस?
करण को मिला खास मेडल
अब करण को जब इतनी इम्पोर्टेंस मिल ही रही है, तो ऐसे में फराह खान उन्हें एक खास गिफ्ट भी देने वाली हैं। करण को एक मेडल मिलेगा जो बेहद खास होगा। अब उस मेडल पर क्या लिखा होगा वो जानने के लिए तो आपको एपिसोड ही देखना होगा। अब ये सारी जानकारी सामने आने के बाद तो ऐसा ही लग रहा है जैसे इस हफ्ते फराह फैंस को काफी एंटरटेन करने वाली हैं और दर्शकों को सलमान खान की कमी नहीं खलने देंगी।
संबंधित खबरें
'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
1 hr ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
1 hr agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
2 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
2 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
5 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
12 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
13 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
14 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
15 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines