Sajid Khan Emotional Post: हाल ही में एक मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस का निधन हुआ है। ये एक्ट्रेस पॉपुलर कोरियोग्राफर फराह खान और डायरेक्टर साजिद खान की मां थीं। अपने जन्मदिन के 2 हफ्ते बाद फराह और साजिद की मां ने 79 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। काफी समय से मेनका ईरानी की तबीयत खराब थी और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, बेहद कोशिशों के बाद भी ये दोनों भाई-बहन अपनी मां की जान नहीं बचा पाए।
साजिद खान की मां का निधन
26 जुलाई को साजिद खान की मां ने अपनी अंतिम सांस ली थी। मेनका ईरानी के निधन से फराह अजर साजिद बुरी तरह से टूट गए हैं। पिता के बाद मां को खोकर इन दोनों के लिए खुद को संभाल पाना मुश्किल हो रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स साजिद और फराह की हिम्मत बढ़ाने और उनकी मां की आत्मा की शांति की दुआ करने के लिए प्रेयर मीट में पहुंचे थे। हालांकि, अभी तक फराह और साजिद ने इस दुख में कुछ भी नहीं कहा है।
9 दिन बाद भावुक हुए साजिद
दोनों ने मां के निधन के बाद सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली। न तो फराह सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रही हैं और न ही साजिद खान। लेकिन अब मां की मौत के 9 दिन बाद साजिद खान ने अपने दिल का हाल बयां किया है। उन्होंने 9 दिन बाद जाकर अब कोई पोस्ट शेयर किया है। उनके इस इमोशनल पोस्ट को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी भावुक हो गए हैं। साजिद ने अब मां के साथ अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है।
यह भी पढ़ें: Friendship Day 2024: इन 5 फिल्मों के साथ मनाएं दोस्ती का जश्न, और गहरा होगा प्यार…
मां को याद कर गम में डूबे साजिद खान
इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने कुछ ऐसा लिखा जिसे पढ़कर किसी की भी आंखों से आंसू आ जाएं। डायरेक्टर ने अपने इस भावुक पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘अभी भी यकीन नहीं होता कि आप चली गईं। हमेशा आपसे प्यार करूंगा मम्मी।’ बता दें, साजिद ने अपने इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन को भी लिमिटेड किया हुआ है, जिसकी वजह से कोई भी वहां कमेंट नहीं कर सकता। मगर अब साजिद का ये पोस्ट देखकर उनके दिल के दर्द का अंदाजा लगाया जा सकता है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
14 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
14 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
15 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
16 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
17 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
18 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines