Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने सालों तक ऑडियंस को एंटरटेन घर उनके दिलों में अपनी जगह बनाई है. इनमें से कुछ सितारे तो आज उस मुकाम पर हैं, जहां न्यूकमर्स पहुंचना चाहते हैं. वहीं एक्टर्स को स्टार्स बनाने के पीछे फिल्ममेकर का भी बड़ा हाथ होता है. आज हम एक ऐसी फिल्म डायरेक्टर की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने बड़े-बड़े सितारों को अपनी उंगली पर नचाया है. दीपिका पादुकोण को स्टार बनाने वालीं इस फिल्म डायरेक्टर का नाम फराह खान है. फराह खान 9 जनवरी को अपना 60वां जन्मदिन मना रही हैं. चलिए आपको फराह खान के करियर के बारे में डिटेल में बताते हैं.
करियर की शुरुआत
फराह खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत कोरियोग्राफर के तौर पर की थी. फराह कई बड़े-बड़े सितारों को अपने स्टेप्स पर नचा चुकी हैं. इनमें शाहरुख खान, कैटरीना कैफ, माधुरी दीक्षित, आयशा जुल्का और दीपिका पादुकोण जैसे सितारों के नाम शामिल हैं. कोरियोग्राफी में अपनी पहचान बनाने के बाद फराह खान ने डायरेक्शन की तरफ रुख किया. शाहरुख खान की ‘मैं हूं ना’ से फराह ने डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा. साल 2004 में आई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी.
यह भी पढ़ें: The Raja Saab के सितारों की फीस हुई रिवील, प्रभास से संजय दत्त तक ने कितनी वसूली रकम?
इन फिल्मों से बनीं स्टार
डेब्यू फिल्म से ही स्टार बनने के बाद फराह ने शाहरुख खान के साथ ‘ओम शांति ओम’ बनाई. ये फिल्म दीपिका पादुकोण की डेब्यू फिल्म थी और इसी फिल्म ने एक्ट्रेस को पहचान भी दिलाई. साल 2007 में आई फराह खान की इस फिल्म ने दीपिका को स्टार बना दिया था. वहीं इसके बाद फराह ने साल 2010 में ‘तीस मार खान’ और साल 2014 में ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी फिल्में भी बनाई. इन फिल्मों के बाद फराह ने फिल्में बनाना बंद कर दिया.
यह भी पढ़ें: Jana Nayagan रिलीज से दो दिन पहले हुई पोस्टपोन, 9 जनवरी को नहीं आएगी Thalapathy Vijay की आखिरी फिल्म
यूट्यूब पर छाईं फराह खान
फिल्मों से दूरी बनाने के बाद आज भी डायरेक्टर करोड़ों रुपये छापती हैं. फराह खान अब यूट्यूब पर कुकिंग और होम टूर व्लॉग्स बनाती हैं. फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ अब फराह खान यूट्यूब स्टार भी बन गई हैं. अपने कुक दिलीप के साथ फराह खान की जोड़ी काफी हिट हो गई है. दोनों साथ में कई बड़े-बड़े सेलेब्स के घर जाते हैं और उनके घर का टूर कराते हुए कुकिंग व्लॉग बनाते हैं.
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
23 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
1 hr agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
2 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
3 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
3 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
4 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
5 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
6 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines