Farah Khan: बॉलीवुड की मशहूर कोरिओग्राफर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर फराह खान हाल ही में ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) होस्ट करते हुए नजर आई थीं। फराह खान की होस्टिंग के अभी तक चर्चे हो रहे हैं। सलमान खान (Salman Khan) की गैर-मौजूदगी से फराह खान ने फैंस को निराश नहीं होने दिया। ऐसे में अब फैंस उन्हें फिर से शो में देखने के लिए बेताब हैं। अब बिग बॉस में उनकी वापसी होगी या नहीं, ये तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन जल्द ही फराह खान एक बड़े रियलिटी शो में नजर आ सकती हैं।
अब इस शो की जज बनेंगी फराह खान?
फराह खान न सिर्फ कामयाब हैं बल्कि काफी एंटरटेनिंग भी हैं। उनकी पर्सनालिटी ऐसी है कि जिस भी शो में वो जाती हैं उस शो की TRP आसमान छूने लगती है। ऐसे में फराह को कई शोज में देखने का मौका फैंस को मिलता रहता है। इसी बीच अब खबर आई है कि ‘बिग बॉस 18’ में होस्टिंग करने के बाद जल्द ही फराह एक बड़े रियलिटी शो में जज की कुर्सी पर बैठी दिखाई दे सकती हैं। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, फराह खान को अब ‘मास्टरशेफ इंडिया’ (MasterChef India) के अपकमिंग सीजन को होस्ट और जज करने का मौका मिल सकता है।
‘मास्टरशेफ इंडिया’ के नए सीजन का मिला ऑफर?
‘मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9’ (MasterChef India season 9) के साथ टीवी पर लौटने वाला है। इस शो में मेकर्स जज की तलाश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फराह खान को ‘मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9’ के लिए अप्रोच किया गया है। मेकर्स इस तैयारी में हैं कि फराह इस शो में जज बनकर आ जाएं। उनकी एंट्री से ये सीजन और भी मजेदार हो सकता है क्योंकि शो में और भी कई मशहूर हस्तियों के आने की उम्मीदें हैं। वहीं, इस कुकिंग शो की जज बनकर फराह को भी काफी फायदा होगा।
यह भी पढ़ें: Video: जिस चक्कर में हुए अरेस्ट, वही हरकत दोहराते दिखे Allu Arjun? कपड़ों से मिला सबूत
क्या कन्फर्म हुई ‘मास्टरशेफ इंडिया’ में फराह खान की एंट्री?
फराह खान अपने ओपिनियन बड़े ही खुलकर रखती हैं। बिग बॉस में भी उन्होंने कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई थी। वहीं, जब उन्हें किसी की तारीफ भी करनी हो वो उसमें भी कंजूसी नहीं करतीं। इसके अलावा वो जिस तरह से अपनी बात रखती हैं वो इतना दिलचस्प होता है कि सामने वाला भी सुनने पर मजबूर हो जाता है। इसीलिए शायद उन्हें इस शो के लिए अप्रोच किया गया होगा। हालांकि, अभी तक ये कन्फर्म नहीं हुआ है कि फराह खान ने ‘मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9’ के लिए हामी भरी है या नहीं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines