बॉलीवुड और क्रिकेट का कनेक्शन हमेशा से सुर्खियों में रहता है और जब किसी क्रिकेटर का नाम किसी एक्ट्रेस से जुड़ने लगता है, तो अफवाहों की आंधी थमने का नाम नहीं लेती। हाल ही में ऐसी ही चर्चाएं तेज थीं कि भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज और बिग बॉस 13 फेम माहिरा शर्मा के बीच कुछ खास रिश्ता है। क्रिकेटर ने इस पर रिएक्ट करते हुए एक पोस्ट किया था लेकिन अब इस मामले में मोहम्मद सिराज ने यू-टर्न भी ले लिया है। चलिए आपको बताते हैं, क्या है पूरा मामला?
सिराज ने क्यों पोस्ट किया डिलीट?
जब माहिरा के नाम को लेकर कयास लगाए जाने लगे तो मोहम्मद सिराज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट डालकर सब कुछ साफ कर दिया। उन्होंने लिखा, ‘पैपराजी से गुजारिश है, मेरे बारे में सवाल बंद करें, ये सब झूठ है’। इसी के साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी लगाई। हालांकि़ कुछ ही देर बाद उन्होंने ये स्टोरी डिलीट कर दी, लेकिन तब तक ये इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन चुकी थी। अब सवाल ये है कि सिराज ने ये पोस्ट डिलीट क्यों किया।
फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स
मोहम्मद सिराज और माहिरा शर्मा के ऐसे स्टोरी शेयर करके सफाई के बाद फैंस के मजेदार रिएक्शन्स आने लगे। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि दोनों ने एक ही समय पर स्टोरी क्यों डाली। कुछ तो जरूर है। वहीं एक और यूजर ने लिखा- माहिरा शर्मा ने ये सब किया है पब्लिसिटी पाने के लिए। अब सच क्या है और क्या नहीं, ये तो यही बेहतर बता सकते हैं।
माहिरा शर्मा की हंसी ने बढ़ाई अफवाहें
कुछ दिनों पहले माहिरा शर्मा मुंबई में एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची थीं, जहां पैपराजी ने उनसे आईपीएल और गुजरात टाइटंस को लेकर सवाल किए। जब एक फोटोग्राफर ने मजाक में कहा, ‘माहिरा जी आप तो गुजरात टाइटंस को सपोर्ट करती हैं ना?’ तो एक्ट्रेस हंस दीं लेकिन कुछ बोला नहीं। बस फिर क्या था! ये वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते तेजी से वायरल हो गया और अफवाहें और भी तेज हो गईं।
माहिरा शर्मा ने भी दिया था रिएक्शन
सिराज के बाद माहिरा शर्मा ने भी इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट पोस्ट किया, जिसमें लिखा था ‘अफवाहें फैलाना बंद करें, मैं किसी को डेट नहीं कर रही हूं।’ उनकी ये स्टोरी वायरल होते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
माहिरा और सिराज की सफाई से लगेगा ब्रेक?
हालांकि अब दोनों ने इन अफवाहों को साफ तौर पर नकार दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर अब भी बहस कर रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि ‘कुछ तो जरूर है!’ तो कुछ इसे पूरी तरह अफवाह बता रहे हैं।
अब देखने वाली बात यह होगी कि माहिरा और सिराज के इन बयानों के बाद लोग इन अफवाहों पर यकीन करना बंद करेंगे या फिर नई कहानियां गढ़ी जाएंगी। लेकिन फिलहाल, दोनों सितारे अपनी-अपनी जिंदगी में बिजी हैं और इन गॉसिप्स से पूरी तरह दूरी बनाना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले सलमान की ‘सिकंदर’ को ईद का तोहफा, बोर्ड की तरफ से मिली हरी झंडी
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines