मुंबई: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को हाल ही में एक फैन को दिलासा देते हुए देखा गया जो उन्हें देखकर भावुक हो गयी । वीडियो में, कार्तिक अपने फैन के लिए ऑटोग्राफ साइन करते हुए दिखाई दे रहे है, उसी वख्त वो लड़की फूट-फूट कर रो पड़ी हैं। एक्टर ने उसे दिलासा दिया और बात करते हुए गले लगाते भी नज़र आए।

कार्तिक एक इवेंट के लिए पूरी तरह से तैयार थे। उनके लुक की बात करे तो उन्होंने मैचिंग पैंट के साथ ग्रे चेकर्ड सूट और पिंक शर्ट डाली थी वो उसमें काफी हैंडसम लग रहे थे।

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को हाल ही में एक फैन को दिलासा देते हुए देखा गया जो भावुक होकर टूटती नजर आई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में, कार्तिक अपने फैन के लिए ऑटोग्राफ साइन करते हुए देखे जा सकते हैं। उसी वक्त उनकी फैन इमोशनल हो जाती है और फूट-फूट कर रोने लग जाती है। ये देखते ही एक्टर अपनी फैन गर्ल को दिलासा देते हुए गले लगा लेते हैं।

ये वाकया तब हुआ जब कार्तिक एक इवेंट के लिए शहर में स्पॉट किए गए। उनके लुक की बात करे तो, इस दौरान उन्होंने मैचिंग पैंट के साथ ग्रे चेकर्ड सूट और पिंक शर्ट पहन रखी थी, जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे थे। ये पहली बार नहीं है जब कार्तिक के लिए इस कदर दीवानगी देखने को मिली है। बता दें, इससे पहले भी कई बार चाहे मेल हो या फीमेल फैंस बेकाबू होते देखे जाते हैं। कभी उनके घर के बाहर, तो कभी शूटिंग सेट्स और फुटबॉल कोर्ट के बाहर कार्तिक के चाहने वाले पहुंच ही जाते हैं।

अपने फैंस के बारे में बात करते हुए, कार्तिक ने बताया कि वो बहुत खुशकिस्मत हैं कि उनके पास इतने अच्छे और प्यार करने वाले फैंस है। उन्होंने कहा, “मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे सबसे इतना प्यार मिल रहा है जिसे मैं कभी खोना नहीं चाहता। मैं अपने फैंस से बेहद प्यार करता हूं। और मेरा फैन बेस एक ऐसी चीज है जो मुझसे कोई छीन नहीं सकता।’

अपनी इंडस्ट्री जर्नी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मेरे लिए मेरे फैंस का प्यार कोई चीज नहीं है जिसे मैंने रातों-रात हासिल कर लिया हो मैंने यहां तक पहुंचने में काफी मेहनत की है। – प्यार का पंचनामा से सोनू के टीटू की स्वीटी और अब भूल भुलैया 2 तक, मैंने अपनी जर्नी के साथ अपने फैंस का दिल जीता है और उनके दिलों में अपने लिए जगह बनाई है।”

एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो कुछ समय पहले ही उन्होंने एक सुपरहिट फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ दी है। इसी के साथ वो अपनी आने वाली फिल्म ‘शहज़ादा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। ये फिल्म अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमुलु’ की हिंदी रीमेक है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ