सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। एक्ट्रेस का ये बर्थडे बेहद ही स्पेशल रहा क्योंकि इस बार उन्हें फैंस से एक खास तोहफा जो मिला है। आपने अक्सर देखा होगा कि सेलेब्स के जन्मदिन पर फैंस उन्हें फूल, केक और बाकी तोहफे भेजते हैं। लेकिन सामंथा रुथ प्रभु के फैंस के बीच तो एक अलग ही दीवानगी देखने को मिली। वो सामंथा को सिर्फ एक्ट्रेस नहीं बल्कि भगवान का दर्जा दे रहे हैं। ये हमारा दावा नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखाई दे रहा है।
सामंथा रुथ प्रभु का बना मंदिर
दरअसल, साउथ में अब सामंथा रुथ प्रभु का मंदिर बनवाया गया है। इस मंदिर का नाम है ‘द टेम्पल ऑफ सामंथा’। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, किसी संदीप नाम के फैन ने सामंथा रुथ प्रभु के नाम का मंदिर बनवाया है। इसमें एक्ट्रेस की दो प्रतिमा भी रखी गई हैं। इस मंदिर का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें फैंस एक्ट्रेस का बर्थडे खास तरह से सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस मंदिर को फूलों से सजाया गया है।
मंदिर में लगी सामंथा की मूर्तियां
मंदिर के अंदर 2 मूर्तियां लगी हुई हैं। एक सुनहरे रंग की और दूसरी लाल साड़ी में है। इसके बाद वीडियो में एक्ट्रेस का बर्थडे केक काटकर सेलिब्रेशन भी किया जा रहा है। आपको बता दें, सामंथा रुथ प्रभु के इस फैन ने एक्ट्रेस का मंदिर तो बनवाया ही है, साथ ही उनके जन्मदिन पर अनाथ बच्चों को पार्टी भी दी। बर्थडे केक काटने के बाद मंदिर बनवाने वाले फैन ने मीडिया से बातचीत की।
यह भी पढ़ें: Ram Kapoor की सेमी न्यूड तस्वीरें देख चौंके फैंस, टेढ़े मुंह और पिचके चेहरे ने बढ़ाई चिंता
तीन साल से एक्ट्रेस का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा फैन
ये शख्स आंध्र प्रदेश से है और वो पिछले तीन सालों से सामंथा का बर्थडे मना रहा है। कुछ साल पहले इस शख्स ने ये मंदिर बनवाया था। अब वो हर साल सामंथा के जन्मदिन पर बच्चों को खाना खिलाता है और केक काटता है। फैन का कहना है कि सामंथा ने उन्हें काफी इंस्पायर किया है। अब इस मंदिर का वीडियो वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
7 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
11 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
13 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
14 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
14 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
20 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines