Youtuber Malti Chauhan Death: उत्तर प्रदेश की रहने वाली मशहूर यूट्यूबर मालती चौहान की मौत हो गई है। उनका शव घर के अंदर फंदे से लटकता हुआ मिला है। पुलिस ने शव को उताकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। बता दें कि यह यूट्यूबर मालती चौहान उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर की रहने वाली थी। कहा जा रहा है कि उनकी मौत (Youtuber Malti Chauhan Death) संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है।
पति से हो रही पूछताछ
खबरों के अनुसार मालती चौहान का उनके पति विष्णु चौहान के साथ झगड़ा चल रहा था। ऐसे में पुलिस को उनके पति पर आशंका है। पुलिस विष्णु चौहान को हिरासत में लेकर उनके साथ पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद मालती के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। वहीं उनके परिवार में भी मातम का माहौल छाया है। पोस्टमार्टम हाउस में भी लोगों की काफी भीड़ जमा है।
यह भी पढ़ें: IMDb Most Popular Indian Stars की लिस्ट में चमका Shah Rukh का नाम, दीपिका या आलिया किसने मारी बाजी?
देसी अंदाज से मिली थी पहचान
मालती चौहान काफी समय में वीडियो और रील्स बनाकर मशहूर हो गई थीं। वह अपने पति के साथ यूट्यूब पर वीडियो शेयर करती थीं और इसी से उनको पहचान मिली थी। मालती का देसी अंदाज फैंस के बीच बहुत मशहूर था। मालती भले ही एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती थीं, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से पहचान बनाई थी।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
image credit: social media
पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद
कहा जा रहा है कि मालती और उनके पति के बीच हाल-फिलहाल में खूब विवाद हुआ था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी जमकर इस बात की चर्चा हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए वीडियो शेयर किया था, लेकिन बाद में दोनों के बीच सुलह हो गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मालती के पति से पूछताछ जारी है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
6 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
7 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
8 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
8 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
9 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
10 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
10 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
12 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines