Youtuber Malti Chauhan Last Video: यूट्यूबर मालती चौहान का बीते दिन फांसी के फंदे से लटकर निधन हो गया है। इस मामले में उनके पति विष्षु चौहान पर आरोप लगे थे, पुलिस उनसे पूछताछ भी कर रही थी और अब मालती के पति को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। मौत से पहले मालती चौहान ने अपना आखिरी वीडियो (Youtuber Malti Chauhan Last Video) सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। इस वीडियो में मालती ने बताया था कि अब वह अपने ससुराल जा रही हैं और वहां उनका पति उनको मारे-पीटे या फिर कुछ भी करे वह नहीं जानतीं। वीडियो में मालती चौहान बहुत परेशान नजर आ रही थीं।
आखिरी वीडियो में क्या बोलीं मालती?
दरअसल मालती के पति विष्णु चौहान पर उनको मारने-पीटने का गंभीर आरोप लगा है। मालती के पिता का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उमका कहना है कि मालती की हत्या कर दी गई है। मालती के पिता ने हत्या का आरोप उनके पति पर लगाया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद पति को गिरफ्तार कर लिया है। मालती का जो आखिरी वीडियो सामने आया है, उसमें वह कहती नजर आ रही हैं, मैं मायके से अपने ससुराल जा रही हूं। वहां चाहे पति मारे या काटे, मैं नहीं जानती। अपने वीडियो में मालती चौहान आगे कहती हैं कि ससुराल वाला घर मैंने बनवाया है, उस पर मेरा हक बनता है, वहां रहने से मुझे कोई नहीं रोक सकता।
यह भी पढ़ें: क्या पति ने की मशहूर Youtuber की हत्या? हत्या-आत्महत्या के बीच फंसा पेंच
मरने से पहले दे दिया था हिंट
मालती ने आगे कहा, अगर मेरे साथ मारपीट या कुछ भी बुरा होता है तो उसके जिम्मेदार मेरे पति (विष्णु चाहौन) होंगे। मालती ने यह भी कहा कि यदि पति किसी और के साथ वीडियो बनाना चाहते हैं तो बनाएं। मैं अपना चैनल नहीं बंद करूंगी, उन्होंने फैंस से उन्हें सपोर्ट करने के लिए भी कहा है। वहीं बीते दिन जब मालती के पिता से पूछताछ की गई थी तो भी उन्होंने कहा था, मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती है, जरूर दामाद विष्णु चौहान ने उसको मारकर लटकाया है। वह अक्सर मालती के साथ मारपीट करता था और उसको धमकी देता था।
कौन हैं मालती चौहान
बता दें कि मालती अपने देसी अंदाज वाले रील्स और वीडियोज से कम समय में ही काफी मशहूर हो गई थीं। वह डेली रूटीन से जुड़े वीडियोज शेयर करती थीं, यूट्यूब पर उनके दो चैनल हैं Malti Chauhan Fun नाम के चैनल पर छह लाख 59 हजार सब्सक्राइबर्स और Mr Yuvraj Fun नाम वाले चैनल पर छह लाख 44 हजार सब्सक्राइबर्स हैं। उनके वीडियोज को हजारों की संख्या में लोग देखते थे, यूट्यूब से उनकी अच्छी-खासी कमाई भी हो रही थी।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
10 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines