---विज्ञापन---

मौत से पहले मशहूर यूट्यूबर की आखिरी पोस्ट, पहले ही कर दिया था अनहोनी का इशारा!

YouTuber Abhradeep Saha Passed Away: मशहूर यूट्यूबर की मौत हो गई है। 27 साल की उम्र में उन्होंने दम तोड़ दिया है। अब उनकी मौत के बाद उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो गया है। इस पोस्ट से उनकी मौत का कनेक्शन जोड़ा जा रहा है।

---विज्ञापन---

YouTuber Abhradeep Saha Passed Away: मशहूर यूट्यूबर के निधन की खबर सामने आई है। अब यूट्यूब की दुनिया में कोहराम मच गया है। बेहद कम उम्र में कामयाबी हासिल करने के बाद एक उभरता यूट्यूबर इस दुनिया को अलविदा कह गया है। ये खबर फैंस पर दुखों का पहाड़ बनकर टूटी है। किसी ने भी बुरे से बुरे सपने में नहीं सोचा होगा कि महज 27 साल की उम्र में सबका चहिता यूट्यूबर यूं अचानक एक दिन हम सबको छोड़कर चला जाएगा। फनी वीडियो बनाकर लोगों को हंसाने वाला ये शख्स अब फैंस की आंखों में आंसू छोड़ गया है।

सर्जरी के 1 महीने बाद हुआ निधन

27 साल की उम्र में जिसका निधन हुआ है उस शख्स का नाम अभ्रदीप साहा (Abhradeep Saha) है। बता दें, अभ्रदीप को एंग्री रैंटमैन (Angry Rantman) के नाम से भी जाना जाता था। उनकी एक महीने पहले बड़ी सर्जरी हुई थी, जिसके बाद वो वेंटीलेटर पर थे। अभ्रदीप साहा इस सर्जरी के बाद ठीक ही नहीं हो पाए और अब उनकी मौत की खबर आ गई है। बता दें, अभ्रदीप साहा को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता था। यूट्यूब के साथ-साथ उन्हें इंस्टाग्राम पर भी वो काफी फेमस थे। अभ्रदीप साहा के इंस्टाग्राम हैंडल पर करीब 120 K यानी 1 लाख 20 हजार फॉलोवर्स थे।

---विज्ञापन---

क्या था आखिरी पोस्ट?

यहां उनके कई मजेदार पोस्ट सामने आते थे, जिन्हें देखकर अब फैंस की आंखें नम हो रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं उनका आखिरी पोस्ट क्या था? अभ्रदीप साहा का आखिरी पोस्ट देखने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे वो इस अनहोनी का इशारा दे रहे थे। इंस्टाग्राम पर उन्होंने 8 हफ्ते पहले आखिरी बार कुछ शेयर किया था। उनके आखिरी पोस्ट में उनकी 3 तस्वीरें नजर आ रही हैं। तीनों तस्वीरों में यूट्यूबर को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। वो किसी कैफे में दिखाई दे रहे हैं और उनके आस-पास कोई भी नहीं है। वो यहां बिल्कुल अकेले नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Shahid Kapoor का Email लीक? स्क्रीनशॉट वायरल होने से प्राइवेसी पर उठे सवाल

आखिरी पोस्ट का मौत से क्या है कनेक्शन?

साथ ही उनकी ये फोटोज भी ब्लैक एंड व्हाइट हैं। ऐसा लग रहा है जैसे वो पहले ही इशारा दे रहे थे कि उनकी जिंदगी में रंग अब खत्म हो गए हैं। ये तस्वीर अब लोगों को भावुक कर रही है। लोग अब यूट्यूबर के आखिरी पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें याद कर रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अब फैंस कमेंट कर रहे हैं कि आपको याद किया जाएगा और कभी नहीं भुलाया जाएगा। अब उनके निधन से सोशल मीडिया यूजर्स टूट गए हैं और उनकी सभी पुरानी वीडियोज का जिक्र कर उनको याद कर रहे हैं।

First published on: Apr 17, 2024 04:35 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola