Popular Actor Dwarakish Passed Away: साउथ इंडस्ट्री से एक के बाद एक बुरी खबरें सामने आ रही हैं। आज सुबह ही पद्मश्री से सम्मानित मशहूर संगीतकार और गायक के जी जयन (KG Jayan) का निधन हुआ है। अभी फैंस सिंगर के निधन के सदमे से उबर भी नहीं पाए थे कि अब एक मशहूर एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के निधन की खबर सामने आ गई है। ऐसा लग रहा है जैसे साउथ इंडस्ट्री को किसी की नजर लग गई है और एक-एक कर कई दिग्गजों की जान जा रही है। इंडस्ट्री पर मौत का साया मंडरा रहा है और हर तरफ सिर्फ गम ही गम छा गया है।
दो दशकों तक हिट फिल्मों की लगाई झड़ी
बता दें, अब जिस एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कहा है उन्होंने 100 से भी अधिक फिल्मों में किया काम था। ये हस्ती कोई और नहीं बल्कि बंगल शामा राव द्वारकानाथ (Bungle Shama Rao Dwarakanath) हैं जिन्हें द्वारकिश (Dwarakish) के नाम से भी जाना जाता है। ये कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री का वो कामयाब चेहरा थे जिन्हें वहां हर कोई जानता है। इस मल्टी टैलेंटेड पर्सनालिटी ने छोटे-मोटे रोल्स कर अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। बाद में उन्होंने प्रोड्यूसर बनकर ऐसी फिल्में दीं कि अगले दो दशकों तक बॉक्स ऑफिस पर धमाका मच गया। उन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्मों की झड़ी लगा दी थी।
दिल का दौरा पड़ने से निधन
द्वारकिश ने करीब 100 फिल्मों में एक्टिंग और लगभग 50 फिल्मों में बतौर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया था। द्वारकिश की USP की थी उनकी कॉमेडी फिल्में, जिनमें उन्हें खूब पसंद किया जाता था। वो अपनी कॉमिक टाइमिंग के चलते सुपरस्टार बन गए थे लेकिन आज यानी मंगलवार को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। सबको हंसाने वाले आज फैंस की आंखों में आंसू छोड़ गए हैं। 81 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।
यह भी पढ़ें: Padma Shri से सम्मानित मशहूर सिंगर का हुआ निधन, म्यूजिक इंडस्ट्री पर छाए गम के बादल
पॉलिटिशंस दे रहे श्रद्धांजलि
अब इस पॉपुलर एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के निधन से इंडस्ट्री सदमे में चली गई है। उनके परिवार के साथ फैंस भी दुखी दिखाई दे रहे हैं। बता दें, इस दुखद खबर सुनते ही लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार (D.K. Shivakumar) ने एक ट्वीट कर एक्टर की मौत पर दुख जताया है और उनके परिवार के लिए प्रार्थना की है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी (H. D. Kumaraswamy) ने एक्टर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि ‘मुझे अनुभवी कन्नड़ एक्टर श्री द्वारकीश के निधन पर गहरा दुख हुआ। न सिर्फ एक कलाकार के रूप में बल्कि एक निर्माता और निर्देशक के रूप में कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में उनकी सेवा भूली नहीं जा सकती।’
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
2 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
3 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
5 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
6 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
7 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines