Famous Singer Eye Infection: मनोरंजन जगत के आए दिन कोई न कोई बुरी खबर आ जाती है, जो फैंस का दिल तोड़ देती है। हाल ही में फिर से कुछ सामने आया है। जी हां, मशहूर सिंगर की आंखों की रोशनी कम हो रही है। आंखों में गंभीर इंफेक्शन होने की वजह से सिंगर को इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जैसे ही यह जानकारी सामने आई तो फैंस को भी सिंगर की चिंता सताने लगी।
आंख की रोशनी हुई कम
दरअसल, मशहूर ब्रिटिश सिंगर सर एल्टन हरक्यूलिस जॉन सीएच सीबीई की आंखों की रोशनी कम हो रही है। सिंगर ने एक पोस्ट के जरिए फैंस को यह जानकारी दी है। सिंगर का कहना है कि गर्मियों में वह आंखों के गंभीर संक्रमण से जूझ रहे हैं, जिसके कारण उन्हें बस एक आंख से दिखाई दे रहा है और उनकी दूसरी आंख की रोशनी कम हो गई है।
सिंगर ने खुद दी जानकारी
सिंगर ने आगे लिखा कि वह ठीक हो रहे हैं, लेकिन बेहद धीमी रिकवरी है। वह इलाज करवा रहे हैं। डॉक्टरों और नर्सों की टीम के साथ उन्होंने देखभाल करने के लिए अपनी फैमिली के भी आभार जताया है। सिंगर ने लिखा कि उनकी आंखों की रोशनी वापस आने में कुछ टाइम लगेगा। उनका परिवार अच्छे से ख्याल रख रहा है और समर सीजन को वे घर में आराम करते हुए बिता रहे हैं। इलाज से मिल रहे रिजल्ट से पॉजिटिव रिजल्ट को महसूस कर रहे हैं।
कौन हैं सिंगर Elton John?
एल्टन मशहूर ब्रिटिश सिंगर हैं। वे एक सॉन्गराइटर और पियानोस्टि भी हैं। 1970 के दशक के दौरान उनके काम के लिए उन्हें खूब सराहा गया। हालांकि आजकल वे अपनी आंखों में हुए इंफेक्शन से परेशान हैं और इलाज करवा रहे हैं। उनके फैंस भी उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आप जल्दी ठीक हो जाएंगे। दूसरे यूजर ने लिखा कि गेट वेल सून। तीसरे यूजर ने लिखा कि भगवान आपको जल्दी ठीक करे।
यह भी पढ़ें- Thalapathy Vijay की फिल्म कर रही ताबड़तोड़ कमाई, 150 करोड़ से चंद कदम दूर Goat, क्या है टोटल कमाई?
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
11 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
15 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
15 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
16 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
17 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
18 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
18 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
19 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines