हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

मशहूर रैपर Rich Homie Quan की अचानक मौत, मुंह से निकल रहा था 'झाग', गर्लफ्रेंड पहुंची तो...

Famous Rapper Passes Away: मशहूर रैपर का अचानक निधन हो गया है। रैपर की मौत के वक्त उनके मुंह से झाग निकल रहे थे। अभी तक उनकी मौत के कारणों का भी खुलासा नहीं हुआ है। हर कोई उनके लिए दुआ कर रहा है।

विज्ञापन
Famous Rapper Passes Away

Famous Rapper Passes Away: म्यूजिक इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। इंडस्ट्री के फेमस रैपर का अचानक निधन हो गया है, जिससे हर कोई हैरान है। रैपर के अचानक हुए निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। हर कोई उनके लिए दुआ कर रहा है। हालांकि सवाल अभी भी यही है कि आखिर रैपर का निधन कैसे हुआ? आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

रैपर की अचानक मौत

दरअसल, मशहूर अमेरिकी रैपर रिच होमी क्वान, जो अपने चार्ट-टॉपिंग हिट्स के लिए जाने जाते हैं उन्होंने दुनिया को 34 साल की उम्र में ही अलविदा कह दिया। सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि जब रैपर की गर्लफ्रेंड घर आई, तो उन्होंने रिच को बेसुध हालत में पड़े हुए देखा। इतना ही नहीं बल्कि रिच के मुंह से झाग भी निकल रहे थे।

पुलिस कर रही मामले की जांच

ये सब देखकर रिच की गर्लफ्रेंड घबरा गई और उन्होंने तुरंत 911 पर कॉल किया। रैपर की गर्लफ्रेंड ने अधिकारियों को उनकी मौत की खबर दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची अब इस मामले की गहनता से जांच चल रही है। इतना ही नहीं बल्कि कथित तौर पर ये भी सामने आया है कि रिच और उनकी गर्लफ्रेंड के बच्चे भी है। जानकारी मिली है कि रैपर की गर्लफ्रेंड अपने बेटे को स्कूल से लेने के लिए घर से बाहर निकली थी, लेकिन जब वो वापस आई तो उन्होंने रिच को सोफे पर बेजान पड़े हुए पाया।

बेसुध हालत में रिच

रैपर की गर्लफ्रेंड की मानें तो उन्होंने कहा है कि रात में सभी चीजें ठीक थी, लेकिन जब सुबह उन्होंने रिच को सोफे पर बेसुध हालत में देखा, तो उन्हें लगा कि वो गहरी नींद में सो रहा है और वो रिच को कंबल ओढ़ाकर अपने बेटे को स्कूल से लेने के लिए चली गई। हालांकि जब वो अपने घर वापस आई, तो उन्होंने देखा कि रैपर की हालत बेहद खराब है और वो सांस भी नहीं ले रहा है। साथ ही जब उन्होंने रिच की दिल की धड़कन चेक करी, तो उन्हें वो भी महसूस नहीं हुई।

मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ

रैपर की गर्लफ्रेंड का रो-रोकर बुरा हाल था। रोते हुए उन्होंने कहा कि जब मैंने उसे जगाने की कोशिश की, तो उसके मुंह से झाग निकलने लगा और जैसे ही मैंने उसे पलटना चाहा तो उसके मुंह से बहुत झाग निकले। हालाकिं थोड़ी ही देर बाद डॉक्टर आ गए, जिन्होंने रिच को मृत घोषित कर दिया गया। रैपर की बॉडी पोस्टमार्टम के लिए गई है। देखने वाली बात होगी कि रिपोर्ट में क्या सामने आता है।गौरतलब है कि अभी तक भी रैपर की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 के सेट से Salman Khan का नया वीडियो, एक्टर के स्वैग ने जीता दिल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें