मशहूर फिल्ममेकर और उसकी पत्नी की घर में घुस गले पर चाकू गोदकर की हत्या, बेटी को मिली लाश

Dariush Mehrjui and Vahideh Mohammadifar Death: अभी-अभी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई हैं। ईरानी निर्देशक दारिउश मेहरजुई और उनकी पत्नी का कत्ल कर दिया गया है।

Dariush Mehrjui and Vahideh Mohammadifar Death

Image Credit: Google

Dariush Mehrjui and Vahideh Mohammadifar Death: अभी-अभी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई हैं। एक मशहूर फिल्ममेकर और उसकी पत्नी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई है। ईरानी निर्देशक दारिउश मेहरजुई (Dariush Mehrjui) और उनकी पत्नी का कत्ल कर दिया गया है। 83 साल के ईरानी निर्देशक और उनकी पत्नी वाहिदेह मोहम्मदिफर (Vahideh Mohammadifar) पर उनके घर में हमला हुआ। किसी अनजान शख्स ने इनके घर में घुसकर इनपर चाकू से वार किया और बेहरहमी से इस जोड़े की जान ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर मिला शव

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दारिउश मेहरजुई और वाहिदेह मोहम्मदिफर अपने घर में मृत पाए गए हैं। इनके गले पर भी चाकू के निशान मौजूद हैं। किसी ने उन पर जानलेवा हमला किया और चाकू से गोदकर इनकी हत्या कर दी। जब निर्देशक की बेटी मोना मेहरजुई अपने घर आईं तो उन्हें अपने माता-पिता की लाश मिली। अब इस मामले पर जांच की जा रही है। ये हत्या किस इरादे से की गई हैं फिलहाल इसके बारे में कोई भी जानकारी पुलिस के हाथ नहीं आई है।

Dariush Mehrjui and Vahideh Mohammadifar Death

Image Credit: Google

विज्ञापन

पहले मिली थी धमकी

लेकिन कहा जा रहा है कि कुछ समय पहले निर्देशक दारिउश मेहरजुई को चाकू से मारने की धमकी मिली थी। खुद निर्देशक ने सोशल मीडिया पर आकर इस बात का खुलासा किया था। हालांकि, इस बात को लगता है इतनी गहराई से नहीं लिया गया। जिसके चलते अब ये भयानक हादसा हुआ है। देखना होगा कि कब इस हत्या की वजह का खुलासा होगा और कब इनका कातिल पकड़ा जाएगा। बता दें, दारियुश मेहरजुई को कई प्रतिष्ठित अवार्ड्स से नवाजा जा चुका है।

कई अवार्ड किए थे अपने नाम

वो काफी मशहूर हैं और उन्हें साल 1993 में San Sebastián International Film Festival में Golden Seashell और साल 1998 में Chicago International Film Festival में Silver Hugo से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा वो ईरानी फिल्म ‘New Wave’ के को-फाउंडर रहे हैं। इस फिल्म से ही उनकी पहचान की जाती है। लेकिन अब उनकी हत्या की खबर से सभी लोग सदमे में हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ