Charles Shyer Death: मनोरंजन जगत से लगातार बुरी खबरें आ रही हैं। कुछ ही दिन पहले बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल (Shyam Benegal) ने दुनिया को अलविदा किया। अब एक और फेमस डायरेक्टर की निधन की खबर आई है। उनका नाम है चार्ल्स शायर (Charles Shyer) जो हॉलीवुड इंडस्ट्री का वो नाम हैं जिन्होंने अपना एक अलग ही मुकाम बनाया। बेबी बूम निर्माता और ऑस्कर विनर फिल्म मेकर चार्ल्स शायर ने 83 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनकी मौत से पूरी इंडस्ट्री में मातम सा पसर गया है।
कब हुआ चार्ल्स शायर का निधन
फेमस फिल्म मेकर चार्ल्स शायर का निधन बीते शुक्रवार यानी 27 दिसंबर 2024 को हुआ। शायर की मौत लॉस एंजिल्स में हुई। इस दुखद खबर की पुष्टि शायर की बेटी और फिल्म निर्माता हैली मेयर्स-शायर ने रविवार को एसोसिएटेड प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। हालांकि अभी तक मृत्यु का कारण सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: फराज खान की वजह से चमकी इस एक्टर की किस्मत? पहली ही फिल्म ने बनाया था सुपरस्टार
शायर ने रोमांटिक और कॉमेडी फिल्मों से पाई पहचान
चार्ल्स शायर को हॉलीवुड में वो पहचान मिली जिसके वो हकदार थे। उनके पिता का नाम मेलविल शायर था जो डायरेक्टर गिल्ड ऑफ अमेरिका के संस्थापक सदस्यों में से एक थे, शायर ने 1980 और 1990 के दशक में हास्य, विशेषकर रोमांटिक विषयों पर आधारित फिल्मों में अपनी अमिट छाप छोड़ी। उन्हें उम्दा काम के लिए उन्हें ऑस्कर अवार्ड भी मिला।
राइटर के तौर पर की करियर की शुरुआत
चार्ल्स शायर का जन्म साल 1941 में लॉस एंजिल्स में हुआ था। उन्होंने टेलीविजन के लिए बतौर लेखक अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्होंने गैरी मार्शल की सहायता की और फिल्मों में आने से पहले “द ऑड कपल” जैसे शो में काम किया। उन्हें “स्मोकी एंड द बैंडिट”, जैक निकोलसन की “गोइन साउथ” और वाल्टर मैथौ ड्रामा “हाउस कॉल्स” में लेखन का श्रेय दिया गया था। गोल्डी हॉन की कॉमेडी “प्राइवेट बेंजामिन” के साथ उन्हें बड़ी सफलता मिली, जो एक अमीर महिला के बारे में है जो अनजाने में बुनियादी प्रशिक्षण के लिए साइन अप करती है, जिसे उन्होंने मेयर्स और हार्वे मिलर के साथ मिलकर लिखा था।
यह भी पढ़ें: Sara Khan ने इविक्ट होते ही किए 5 शॉकिंग खुलासे, विनर का नाम किया रिवील
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
43 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines