Nitin Manmohan Passes Away: साल 2022 में हमने कई बॉलीवुड के सितारों को खो दिया है। किसी की नेचुरल मौत हुई तो किसी की हार्ड अटैक से, तो किसी ने अपनी जिदंगी से हार मानकर सुसाइट कर लिया। वहीं अब इस लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है।
‘बोल राधा बोल’ जैसी फिल्मों को कर चुके हैं प्रोड्यूस
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन (Nitin Manmohan) का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने जूही चावला और ऋषि कपूर की 1992 की फिल्म ‘बोल राधा बोल’, 1994 में अनिल कपूर और श्रीदेवी-स्टारर ‘लाडला’ और 2011 में सलमान खान-स्टारर ‘रेडी’ जैसी फिल्मों के निर्माण के लिए जाना जाता था। ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है।
और पढ़िए – शीजान बार-बार बदल रहा है बयान, एक्ट्रेस की मौत के बाद पहली बार बहनें आई सामने
नितिन मनमोहन को रविवार को हृदय संबंधी समस्याओं के कारण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।
नितिन मनमोहन दिवंगत अभिनेता ‘मनमोहन’ (late actor Manmohan) के बेटे हैं, जिन्होंने ‘ब्रह्मचारी’, ‘गुमनाम’ और ‘नया जमाना’ जैसी फिल्मों में काम किया था।
और पढ़िए – रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को लेकर किया पोस्ट, फिर तुरंत किया डिलीट
इस अस्पताल में हुए थे भर्ती
दिग्गज फिल्म निर्माता को कथित तौर पर शनिवार शाम को बड़े पैमाने पर दिल का दौरा पड़ा और उन्हें नवी मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल के एक अधिकारी के मुताबिक, ‘नितिन को अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था।’ अधिकारी ने रविवार को पीटीआई-भाषा से कहा था, ‘उन्हें हृदय संबंधी समस्याओं के कारण कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत बहुत गंभीर थी। वह आईसीयू में हैं।’
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
2 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
3 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
4 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
5 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
5 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
6 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
6 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines